फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   School bags distributed in Composite School Mangrahi

Chandauli News: कंपोज़िट विद्यालय मंगरही में बांटे गए स्कूल बैग

Fri, 17 Oct 2025 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
School bags distributed in Composite School Mangrahi
गढ़। शिक्षा को बढ़ावा देने और बच्चों को आवश्यक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंगरही प्रधान प्रतिनिधि अजय यादव ने कंपोजिट विद्यालय में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर विद्यालय के 80 छात्रों को स्कूल बैग, जमेट्री बॉक्स और रंगों का वितरण किया गया। बच्चों को उपहार स्वरूप मिली इन सामग्रियों से उनके चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

प्रधानपति अजय यादव ने कहा, बच्चों की शिक्षा को सशक्त बनाना हमारी प्राथमिकता है। यदि उन्हें आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराएं, तो वे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकते हैं। यह प्रयास इसी दिशा में एक छोटा कदम है। यह भी बताया कि भविष्य में और भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि शिक्षा की गुणवत्ता और पहुंच को बेहतर बनाया जा सके। प्रधानाध्यापक प्रदीप ने इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे प्रयास बच्चों को पढ़ाई के प्रति प्रेरित करते हैं और उनके मनोबल को बढ़ाते हैं। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक आशीष सुजीत, विकास यादव भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed