{"_id":"573ccac04f1c1bd41aac78a5","slug":"school-are-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदी में भी खुले रहे स्कूल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदी में भी खुले रहे स्कूल
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
Updated Thu, 19 May 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
स्कूल से घर लौटते बच्चे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में डीएम के स्कूल बंद रखने के आदेश के बावजूद बुुुधवार को अधिकतर विद्यालय खुले रहे और बच्चे को लू के थपेड़ों के बीच घर लौटे। अभिभावक विद्यालय प्रबंधन को कोसते रहे। इस संबंध में जिलाधिकारी कुमार प्रशांत ने कहा कि बंद के निर्देश के बावजूद अगर विद्यालय खुले थे तो इसकी जांच कराकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
मई के दूसरे पखवारे में भीषण गर्मी से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। स्कूूलों में बीस मई से गर्मी की छुट्टी तय थी लेकिन गर्मी को देखते हुए डीएम कुमार प्रशांत ने बुधवार से बारहवीं तक के सभी विद्यालय को बंद करने का निर्देश दिया। बुधवार की सुबह परिषदीय विद्यालय तो बंद रहे लेकिन निजी विद्यालय नियमित रूप से खुले। अखबारों में स्कूल बंद होने की सूचना पर कई अभिभावकों ने बच्चों को स्कूल नहीं भेजने का मन बनाया लेकिन विद्यालयों में परीक्षाएं होने की वजह से अभिभावकों ने बच्चों को स्कूल भेजा।
वहां छुट्टी नहीं रही तथा नियमित रूप से परीक्षाएं हुई। हां आदेश का इतना असर हुआ कि स्कूलों ने गुरुवार को बंदी की घोषणा की है। बुधवार को 11 बजे छूट्टी होने के बाद बच्चे लू के थपेड़ों के बीच पसीने से लथपथ होकर बच्चे घर तक पहुंचे। बच्चों के मुरझाए चेहरे को देखते हुए अभिभावक स्कूल प्रंबधन को कोसते नजर आए।