फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Sarita Singh sworn

सरिता सिंह ने ली शपथ

Fri, 15 Jan 2016 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Fri, 15 Jan 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
Sarita Singh sworn
नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता सिंह ने गुरुवार को मुख्यालय स्थित
विज्ञापन
पालीटेक्निक कालेज परिसर में आयोजित समारोह में शपथ ग्रहण किया।

इस दौरान जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता सिंह ने पांच बार में 33 नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई। साथ ही जिले के विकास के लिए सभी का सहयोग भी मांगा। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य किरन सिंह अनुपस्थित रहीं।


इस अवसर पर सरिता सिंह ने कहा कि जनपद के विकास के लिए हम सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। जिले के विकास में जिला पंचायत का अहम योगदान होता है।

सर्वांगीण विकास के लिए दलगत भावना से ऊपर उठकर कार्य करने की आवश्यकता है।

 जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने कहा कि सभी नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य जिला पंचायत की बैठकों में स्वयं भाग लें। जितनी महिलाएं निर्वाचित हुई हैं, वे जिला पंचायत की सभी बैठक में अपनी उपस्थित दर्ज कराएं। यह जरूर है कि शुरुआत में कुछ परेशानियां आएंगी, लेकिन धीरे-धीरे वे इस कार्य में निपुण हो जाएंगी। महिलाओं की भागीदारी से समाज को एक नयी दिशा मिलेगी।

 सर्वप्रथम जिलाधिकारी ने जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता सिंह को शपथ दिलाई।

इसके बाद सरिता सिंह ने पांच चक्र में 33 सदस्यों को शपथ ग्रहण कराया। इस अवसर पर अपर मुख्य अधिकारी उमेश चंद पटेल ने उनको बुके व माल्यार्पण कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर एमपी सिंह, अमित वर्मा, डा. आरएन सिंह, गिरीश शर्मा, प्रभु नारायण यादव, सत्यनारायण यादव, बाबूलाल यादव, राजेश यादव बमबम, जितेंद्र पांडेय, संजय सोनकर, बलिराम यादव,  अजीत यादव, अरविंद यादव, अनिल यादव आदि उपस्थित रहे।

संचालन रामनगीना सिंह ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed