{"_id":"6ad52b2bf426ff46de0d14e5","slug":"saraswati-sansthan-and-kashi-vidyapeeth-emerge-as-champions-in-football-chandauli-news-c-189-1-chl1002-156455-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: फुटबॉल में सरस्वती संस्थान और काशी विद्यापीठ बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: फुटबॉल में सरस्वती संस्थान और काशी विद्यापीठ बना चैंपियन
विज्ञापन
धानापुर में फुटबाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। संवाद
धानापुर। शहीद हीरा सिंह राजकीय पीजी कॉलेज में आयोजित अंतर महाविद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में पुरुष वर्ग में सरस्वती उच्च शिक्षा संस्थान, गहनी, वाराणसी और महिला वर्ग में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी की टीम चैंपियन बनी। पुरुष वर्ग में सरस्वती संस्थान ने काशी विद्यापीठ को हराया, जबकि महिला वर्ग में मेजबान महाविद्यालय की टीम उपविजेता रही।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, वाराणसी के प्रो. रजनीश चंद्र त्रिपाठी रहे। विशिष्ट अतिथि अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी सफीर अहमद, मुरली मनोहर जायसवाल और आनंद यादव उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय की पर्यवेक्षक मीरा यादव, चयनकर्ता प्रो. रणधीर सिंह, कु. बिना और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि डॉ. अमरेंद्र सिंह ने सहभागिता की।
मुख्य अतिथि ने विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने के साथ उनमें अनुशासन विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। कार्यक्रम का संचालन प्रतियोगिता संयोजक डॉ. नौशाद ने किया। अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ध्रुव भूषण सिंह ने अतिथियों, खिलाड़ियों और आयोजन में सहयोग करने वालों के प्रति आभार जताया। इस दौरान अनामिका सिंह, उज्ज्वल, शिवानी, अलका, खुशबू, रोशनी, हिमांशु, आतिश, दिलशाद, राशिद खान, दिनेश, दशरथ और नंदलाल आदि मौजूद रहे।