{"_id":"692d8b1b4f716ffde603bdf3","slug":"sand-laden-dumper-overturned-in-roadside-ditch-in-chandauli-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: बालू लदा डंपर सड़क किनारे गड्ढे में पलटा, चालक और खलासी ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: बालू लदा डंपर सड़क किनारे गड्ढे में पलटा, चालक और खलासी ने कूदकर बचाई जान
Mon, 01 Dec 2025 06:03 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 01 Dec 2025 06:03 PM IST
सार
Chandauli News: चंदौली जिले में बालू लदा एक डंपर अचानक सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। इस दौरान चालक और खलासी ने किसी तरह कूदकर जान बचाई।
विज्ञापन
गड्ढे में पलटा वाहन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंदौली जिले के चहनिया विकास खंड क्षेत्र अंतर्गत भूपौली-मथेला नहर के पक्कीकरण के लिए लाल बालू लादकर जा रहा डंपर सोमवार की सुबह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। चालक और खलासी ने डंपर से कूदकर किसी प्रकार अपनी जान बचाई। घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों के अनुसार सड़क की स्थिति इतनी अधिक खराब हो गई है कि हादसे की आशंका बनी रहती है।
भूपौली-मथेला नहर को पक्का किया जा रहा है। इस कार्य के लिए सोमवार की सुबह एक डंपर मोरम बालू ले रहा था। नहर के समानांतर बनी सड़क की खुदाई हो गई है व काफी ऊबड़-खाबड़ स्थिति में है। डंपर इसी जर्जर रास्ते से गुजर रहा था कि गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्डे में पलट गया। गड्ढे में काफी पानी भरा हुआ था। चालक व खलासी ने किसी प्रकार अपनी जान बचाई। लोगों ने चिंता व्यक्त की कि नहर निर्माण के कारण आस-पास की सड़कों की स्थिति बेहद खराब हो गई है, जिससे इस तरह के हादसे होने की आशंका बनी रहती है।