{"_id":"663e34b32fd2c6e2d103a4ce","slug":"samajwadi-party-candidate-accused-the-bjp-minister-bullying-in-mau-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Politics: सपा प्रत्याशी ने केंद्रीय मंत्री पर लगाया दबंगई का आरोप, कहा- चुनाव आयोग से करेंगे शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Politics: सपा प्रत्याशी ने केंद्रीय मंत्री पर लगाया दबंगई का आरोप, कहा- चुनाव आयोग से करेंगे शिकायत
Fri, 10 May 2024 08:23 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 10 May 2024 08:23 PM IST
सार
UP Politics: वीरेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्रीय मंत्री में इतना अहंकार पहली बार देख रहा हूं। इस अहंकार का जवाब चंदौली की जनता वोट से देगी। कहा कि इसकी शिकायत निर्वाचन आयोग से भी करेंगे।
विज्ञापन
मीडिया से बात करते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंदौली कलेक्ट्रेट में नामांकन करने के बाद बाहर आए सपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह ने शुक्रवार को बड़ा व सनसनीखेज आरोप लगाया। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री पर नामांकन कक्ष में दबंगई व आचार संहिता का जिला निर्वाचन अधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे के समक्ष खुलेआम उल्लंघन करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
कहा कि इस मुद्दे पर पर विधिक विचार-विमर्श करने के बाद चुनाव आयोग से इसकी शिकायत करेंगे। उन्होंने कहा कि वह पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप अपने प्रस्तावकों के साथ नामांकन कक्ष में तीन सेट में नामांकन कर रहे थे। अभी एक सेट ही जमा किया था कि तभी केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय नामांकन कक्ष में आए और उन्होंने साइत का हवाला देते हुए जबरन जिला निर्वाचन अधिकारी को अपने नामांकन पत्र का एक सेट पर्चा पकड़ा दिया।
विज्ञापन
यह भाजपा उम्मीदवार की दबंगई और आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला है। कहा कि अपने राजनीतिक कैरियर में इस तरह की दबंगई पहली बार देख रहे हैं। इसके पहले वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी नामांकन करते देखा है, एक निर्दलीय प्रत्याशी के नामांकन के लिए उन्होंने बाहर एक घंटे इंतजार किया था।