फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Rumor will spread then strict action

मुहर्रम पर अफवाह फैलाई तो होगी कड़ी कार्रवाई

Tue, 25 Aug 2020 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Rumor will spread then strict action
सकलडीहा। कोविड-19 महामारी को लेकर मंगलवार को स्थानीय कोतवाली में क्षेत्र के ताजियादारों और सभ्रांत नागरिकों की बैठक हुई। इस दौरान सीओ भुवनेश चिकारा ने लोगों को जिला प्रशासन द्वारा जारी गाइड लाइन से अवगत कराया। साथ ही किसी प्रकार की लापरवाही बरतने या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

30 अगस्त को मुहर्रम पर्व मनाया जाएगा। त्योहार को लेकर जिला प्रशासन सर्तक है। शासन की ओर से किसी भी चौक पर ताजिया की स्थापना नहीं किए जाने का निर्देश जारी किया गया है। इसको लेकर सीओ भवनेश चिकारा के नेतृत्व में कोतवाली में नईबाजार, सकलडीहा, बथावर, खडे़हरा, चतुर्भुजपुर, तुलसी आश्रम, नोनार आदि गांव के ताजियादारों के साथ बैठक हुई। इस दौरान सीओ ने उन्हें घर में ही मुहर्रम का त्योहार मनाने को कहा। साथ ही किसी चौक पर ताजिया की स्थापना न करने का निर्देश दिया। बताया कि लकड़ी का खेल या जुलूस निकालने पर भी पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। अंत में त्योहार पर किसी वर्ग विशेष को लेकर सोशल मिडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी। इस मौके पर कोतवाल वंदना सिंह, अच्छे लाल, कस्बा प्रभारी भवेशचंद्र कुशवाहा, राजेश सिंह, रामनयन यादव, चौकी प्रभारी नईबाजार मकसुदन राय, डेढ़ावल चौकी प्रभारी अखंड सिंह, चंद्रदेव राम, रमेश सिंह, फूलबदन यादव, सीसीटीएनएस प्रभारी अनुराग गुप्ता, सजय वर्मा, सतेंद्र यादव, अनीता, नेहा, शमशेर अली, मुर्तुजा, निजामुद्दीन, मुन्ना अंसारी, इम्तियाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed