फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   RTI did not receive any response, nor was the case investigated

रटीआई का न तो जवाब मिला, न ही मामले की जांच हुई

Sun, 23 Aug 2020 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
RTI did not receive any response, nor was the case investigated
कमालपुर। धानापुर विकास खंड के माधोपुर गांव में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी जन सूचना के अधिकार कानून के तहत मांगी गई लेकिन करीब पांच माह बाद भी शिकायत कर्ता को सही जानकारी नहीं मिली। शिकायत कर्ता रंजन सिंह का आरोप है कि ग्राम विकास अधिकारी ने पहले तो सूचना देने में देरी की बाद में जैसे-तैसे अधूरी सूचना देकर पल्ला झाड़ लिया। इसके बाद उन्होंने डीएम के साथ ही मुख्यमंत्री के पोर्टल पर शिकायत की है। लेकिन गांव में हुए विकास कार्योँ की अब तक न तो जांच हुई और न ही शिकायतकर्ता को आरटीआई के तहत जानकारी मुहैया कराई गई।
विज्ञापन

गांव निवासी रंजन सिंह ने पूर्व में जनसूचना का अधिकार कानून के तहत माधोपुर ग्राम सभा में हुए विकास कार्याें की सूची मांगी थी। शिकायतकर्ता ने प्रधान पर सरकारी हैंडपंप में सबमर्सिबल पंप लगाने और उसको घेरने का आरोप लगाया था। रंजन सिंह का कहना है कि जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत की गई तो एडीओ पंचायत ने बिना जांच के ही जवाब दे दिया। इसके बाद शिकायतकर्ता ने डीएम को शपथ पत्र पर शिकायत की। डीएम के आदेश के पांच माह बाद भी जांच प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता रंजन सिंह ने बताया कि 14 वें वित्त के तहत वर्ष 2015 से 2019 तक कराए गए हैंडपंप रिबोर की जानकारी मांग गई थी। जवाब न मिलने पर डीएम से शिकायत की। डीएम के आदेश पर दो दो बार जिला बचत अधिकारी ने जांच की लेकिन मामला ठंडे बस्ते में है। शिकायतकर्ता ने बताया कि एक ही रास्ते को दो-दो बार बनवाया गया है। गांव में शौचालय निर्माण में अनियमितता हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध बीडीओ धानापुर सुशील मिश्र ने बताया कि जन सूचना अधिकारी ग्राम पंचायत अधिकारी होते हैं। यदि आवेदक के सूचना मांगने के बाद भी जानकारी नहीं दी गई तो, इस संबंध में ग्राम पंचायत अधिकारी से पूछताछ की जाएगी। साथ ही शिकायतकर्ता कार्यालय में भी अपनी शिकायत दर्ज कराएं, पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed