{"_id":"5eb593998ebc3e902a3e0ad8","slug":"rset-will-provide-training-chandauli-news-vns523986645","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैर प्रांतों से लौट रहे लोगों को आरसेटी देगा प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैर प्रांतों से लौट रहे लोगों को आरसेटी देगा प्रशिक्षण
विज्ञापन
चंदौली। जिला सलाहकार समिति (डीसीसी) की बैठक शुक्रवार को विकास भवन सभागार में हुई। इसमें मुख्य विकास अधिकारी डा. अभय कुमार श्रीवास्तव ने शासन की ओर से संचालित योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की। साथ ही लॉक डाउन के चलते गैर प्रांतों से लौट रहे जिले के लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए आरसेटी के अधिकारियों को प्रशिक्षण कैंप लगाने का निर्देश दिया।
बैठक के दौरान सीडीओ डा. अभय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि शासन द्वारा लोगों को रोजगार तथा खेती के लिए आसानी से ऋण मुहैया कराने के लिए बैंकों के माध्यम से विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है। इसमें प्रधानमंत्री मुद्रा ऋण योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, स्वयं सहायता समूह,पीएमईजीपी जैसी योजनाएं है। इन योजनाओं के माध्यम से लोगों को आसानी से रोजगार दिया जा सकता है। कहा कि कोरोना महामारी के चलते पूरे देश में लॉक डाउन किया गया है। इससे गैर प्रांत में नौकरी ओर रोजगार के लिए गए हुए लोग वापस लौट रहे है। ऐसे लोगों को रोजगार देने की जिम्मेदारी जिला प्रशासन की है। कहा कि युनियन बैंक के रोजगार प्रशिक्षण(आरसेटी) के माध्यम से प्रशिक्षण कैंप आयोजित किया जाय। ताकि लोग विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण लेने के बाद बैंकों के माध्यम से ऋण लेकर रोजगार कर सकते है। इससे उनके बेरोजगारी की समस्या समाप्त हो सकती है। इस दौरान एलडीएम पीके झा, डीडीओ पद्मकांत शुक्ल, उद्योग उपायुक्त गौरव मिश्रा, जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार भारती व अन्य उपस्थित रहे।