{"_id":"650748b72e461e9cc908b4b4","slug":"rs-50-will-be-charged-per-truck-in-chandasi-coal-depot-chandauli-news-c-189-1-svns1010-2892-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: चंदासी कोल डिपो में प्रति ट्रक लेंगे 50 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: चंदासी कोल डिपो में प्रति ट्रक लेंगे 50 रुपये
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। चंदासी कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की चंदासी मंडी स्थित कैंप कार्यालय पर हुई बैठक में मंडी में धर्मकांटा पर आने वाले हर ट्रक से 50 रुपये शुल्क वसूलने का निर्णय लिया गया।
वक्ताओं ने कहा कि चंदासी कोयला मंडी में रास्ता, सीवर, पार्किंग की समस्या है। मंडी में पांच मुख्य मार्ग है। उन मार्गों को बनाने के लिए मुख्यमंत्री से मिलकर इस ज्ञापन सौंपा जाएगा। उसके बाद भी सड़क नहीं बनी तो धर्म कांटे पर 50 रुपये प्रति ट्रक एकत्र करके एक कोष बनाया जाएगा, जिससे समस्या दूर की जाएगी। सड़कों की मरम्मत स्वयं कराई जाएगी। इसके लिए मंडी में धर्मकांटा पर आने वाले ट्रकों से पचास रुपये वसूला जाएगा। मंडी के व्यापारियों से भी सहयोग मांगा गया।
पड़ाव से पचफेड़वा तक सिक्स लेन सड़क निर्माण के बाद की स्थिति पर भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि सड़क निर्माण के बाद मंडी में ट्रकों को खड़ा करने में दिक्कत होगी। तब पार्किंग की अलग व्यवस्था करनी पड़ेगी। बैठक में सतीश जिंदल, अशोक कनौडिया, मोहित अग्रवाल, काशीनाथ जायसवाल, विशाल जलोटा, मुन्ना सिंह, अमरेन्द्र कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।