{"_id":"945e25104079622eb5ddebbc8540d5be","slug":"robbed-of-2-38-lakh-in-chandauli-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौली में 2.38 लाख की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली में 2.38 लाख की लूट
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Thu, 25 Feb 2016 02:19 AM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के मरुई कुटिया गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार की
विज्ञापन
सुबह दस बजे के करीब बाइक सवार दो बदमाशों ने एसकेएस माइक्रोफाइनेंस कंपनी
के कर्मी को तमंचे से आतंकित कर दो लाख 38 हजार रुपये लूट लिए।
सूचना पाकर पुलिस के साथ एसपी भी पहुंचे और मौका मुआयना किया। दो दिन पूर्व इसी कंपनी के कर्मचारी से शहाबगंज इलाके में बदमाशों ने इसी तरह एक लाख 70 हजार रुपये लूट लिए थे।
सकलडीहा कोतवाली के रैपुरा महरवानी गांव निवासी एसकेएस माइक्रोफाइनेंस कंपनी का कर्मचारी कौशल कुमार आलोक इंटर कालेज के समीप स्थित कंपनी की शाखा से दो लाख 38 हजार रुपये लेकर बाइक से कम्हरिया और जेवरिया गांव में महिला समूहों को ऋण बांटने के लिए जा रहा था।
दस बजे के करीब वह मरुई कुटिया गांव के समीप पहुंचा ही था कि एक बाइक से आए दो युवकों ने हाथ देकर उसे रोक दिया। जैसे ही कौशल ने बाइक रोकी, बदमाशों ने उसकी कनपटी पर तमंचा सटा दिया। इसके बाद उसके पास मौजूद रुपयों से भरा बैग लेकर भाग निकले। जाते समय बदमाश उसका हेलमेट भी लेते गए।
कौशल ने कंपनी के उच्चाधिकारियों को जानकारी देने के बाद सौ नंबर पर सूचना दी।
थानाध्यक्ष अरुण यादव ने दल बल के साथ पहुंच कर मौका मुआयना किया। सूचना पर पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा भी मौके पर पहुंचे। बदमाशों की खोजबीन शुरू कराई गई लेकिन कुछ पता नहीं चला।
बाद में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। भुक्तभोगी के अनुसार बाइक चला रहे लुटेरे ने हेलमेट पहन रखा था, जबकि दूसरे युवक ने उसका हेलमेट ले लिया। थानाध्यक्ष अरुण यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वारदात का शिकार कौशल ने दस दिन पहले ही कंपनी में काम शुरू किया है।
कोट
ऐसा लगता है कि वारदात में कंपनी के किसी कर्मी की मिलीभगत है। तभी बदमाशों को पता चल जा रहा है कि पैसा लेकर कौन कहां जा रहा है और वे लूट की घटना का अंजाम दे रहे हैं। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
- अमित वर्मा, एसपी, चंदौली।