{"_id":"68473234c5373eb1ff0ef37e","slug":"roadways-bus-will-run-from-chakia-to-rajdari-chandauli-news-c-189-1-svns1010-132166-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: चकिया से राजदरी तक चलेगी रोडवेज बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: चकिया से राजदरी तक चलेगी रोडवेज बस
विज्ञापन
राजदरी। राजदरी-देवदरी जलप्रपात से चकिया तक रोडवेज बस सेवा जल्दी ही शुरू होने वाली है। चकिया से वाराणसी के लिए भी पर्यटकों को रोडवेज बस की सुविधा उपलब्ध होगी। इससे जिले में स्थित पर्यटन स्थल राजदरी-देवदरी घूमने में पर्यटकों को काफी सहूलियत होगी। इसके लिए परिवहन निगम ने बसों के संचालन के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है। रोडवेज के एआरएम के अनुसार जल्दी ही इस मार्ग पर बस का संचालन शुरू किया जाएगा।
चकिया-नौगढ़ मार्ग पर आसपास के गांवों के लोग प्राइवेट व डग्गामार वाहनों से यात्रा के लिए मजबूर होते हैं। रोडवेज बसों का संचालन इन मार्गों पर नहीं हो पाता है। इससे यात्रियों को परेशानी होती है। साधन विहीन पर्यटक वनांचल के कई पर्यटन स्थलों और जलप्रपात तक पहुंचने में असमर्थ होते हैं। इससे इन पर्यटन स्थलों पर पर्यटक घूम नहीं पाते हैं। उधर, परिवहन निगम ने राजदरी-देवदरी जलप्रपात को रोडवेज बस सेवा से जोड़ने की पहल की है। ऐसे में चकिया से राजदरी जलप्रपात तक नई बस चलाई जाएगी। इससे पर्यटक आसानी से जलप्रपात तक पहुंच कर पर्यटन स्थल पर भ्रमण कर सकेंगे। परिवहन निगम मुख्यालय से बस उपलब्ध कराए जाने के बाद किराया तय किया जाएगा। ताकि कम खर्च और कम समय में यात्री पर्यटन स्थलों तक पहुंच सकें। रोडवेज के एआरएम उमाशंकर त्रिपाठी का कहना है कि परिवहन निगम मुख्यालय से एक दर्जन से ज्यादा बसों की मांग की गई है। ये बसें जल्दी ही मिलने वाली हैं। उसी क्रम में चकिया से राजदरी जलप्रपात तक बसों का संचालन किया जाएगा। ताकि पर्यटकों को जलप्रपात से जोड़ा जा सके।