{"_id":"6297318e986cbe032938642e","slug":"road-accident-in-chandauli-son-died-and-father-critical-after-his-bike-collided-with-dj-vehicle","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: चंदौली में डीजे वाहन से टकराई अनियंत्रित बाइक, पुत्र की मौत, पिता घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: चंदौली में डीजे वाहन से टकराई अनियंत्रित बाइक, पुत्र की मौत, पिता घायल
Wed, 01 Jun 2022 02:59 PM IST
उत्पल कांत
संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौली
संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौली
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 01 Jun 2022 02:59 PM IST
सार
चंदौली के जंगलपुर पावर हाउस के समीप मंगलवार देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र घायल हो गए। अस्पताल में पुत्र को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
चंदौली के जंगलपुर पावर हाउस के समीप मंगलवार देर रात सड़क किनारे खड़े डीजे वाहन में एक बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। हादसे में बाइक सवार राजेश पासवान और उनका पुत्र राहुल (7 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए चंदौली जिला अस्पताल ले जाते वक्त राहुल की रास्ते में ही मौत हो गई। जबकि राजेश का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
बिहार के कैमूर जिला के चांद कस्बा निवासी राजेश पासवान अपने पुत्र राहुल के साथ मंगलवार को बड़ौरा गांव के एक रिश्तेदारी में वैवाहिक समारोह से शामिल होने के लिए अपनी बाइक से आया था। रात में ही 11 बजे के आसपास वह बाइक से ही घर लौट रहा था। जंगलपुर स्थित पावर हाउस के समीप पहुंचा कि बाइक अनियंत्रित होकर डीजे वाहन से टकरा गई।
विज्ञापन
हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र की हालत गंभीर हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंची। एंबुलेंस से घायलों को चंदौली स्थित जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मर्चरी में रखवा दिया जहां सुबह उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इधर, हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। राजेश पासवान के परिजन जिला अस्पताल में मौजूद हैं।
विज्ञापन