फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   RO plant became a showpiece, patients wandering for water

आरओ प्लांट बना शोपीस, पानी के लिए भटक रहे मरीज

Tue, 19 Apr 2022 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
RO plant became a showpiece, patients wandering for water
शहाबगंज। स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में ठंडा और स्वच्छ जल पीने के लिए दो वर्ष पूर्व लगा आरओ प्लांट शोपीस बनकर रह गया है। इससे मरीजों और उनके परिजनों को स्वच्छ व ठंडा पानी पीने के लिए यहां-वहां भटकना पड़ता है। इसे लेकर मरीजों और उनके तीमारदारों में रोष है।
विज्ञापन

पीएचसी पर प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में मरीज इलाज के लिए दूर दराज के गांवों से आते हैं। उन्हें स्वच्छ व साफ पानी की जरूरत हमेशा रहती है। आमजनों की इसी समस्या को देखते हुए दो वर्ष पूर्व शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से पीएचसी पर एक निजी कंपनी ने हजारों लीटर क्षमता वाला आरओ प्लांट लगा तो दिया लेकिन अभी तक प्लांट चालू ही नहीं हो सका है। इसी दौरान कोविड शुरू होने के कारण ठंडे पानी की जरूरत भी खत्म हो गई थी। कोविड काल खत्म होने के बाद पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए स्वच्छ व ठंडे पानी की जरूरत मरीजों और उनके परिजनों में बढ़ गई है। बावजूद इसके लाखों रुपये खर्च कर लगाया गया आरओ प्लांट शोपीस बनकर रह गया है। विवशता में मरीजों को दुकान पर जाकर पानी खरीदना पड़ता है। इस संबंध में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. हीरा सिंह ने बताया कि आरओ प्लांट को लेकर सीएमओ ऑफिस में दर्जनों शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed