फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Rickshaw riding loco pilot died due to tractor collision in chandauli

Chandauli News: ट्रैक्टर की टक्कर से रिक्शा सवार लोको पायलट की मौत, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

Sat, 11 May 2024 02:26 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 11 May 2024 02:26 PM IST
सार

चंदौली जिले में सड़क हादसे में एक लोको पायलट गंभी रूप से घायल हो गया। पुलिस की ममद से उसे लोको अस्पताल फिर ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान लोको पायलट ने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
Rickshaw riding loco pilot died due to tractor collision in chandauli
मृतक लोको पायलट की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली के मालगोदाम रोड पर ट्रैक्टर और रिक्शे की टक्कर हो गई। इस दौरान 45 वर्षीय लोको पायलट की मौत हो गई। वहीं रिक्शा चालक भी चोटिल हो गया। 

विज्ञापन


यह है मामला
कानपुर नगर के कल्याणपुर आंबेडकर पुरम निवासी (40) विजय कुमार लोको पायलट के पद पर कानपुर में तैनात था। वह डाउन की विक्रमशिला एक्सप्रेस में ड्यूटी के दौरान ट्रेन लेकर शुक्रवार की देर रात पीडीडीयू जंक्शन पहुंचा। वह स्टेशन के बाहर से सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के डेढ़गांवा निवासी (50) उमाकांत के रिक्शे पर सवार होकर मालगोदाम रोड पर स्थित रनिंग रूम जाने लगा। 
विज्ञापन


वह जैसे ही राममंदिर मोहल्ले स्थित मालगोदाम रोड पर पहुंचा कि पीछे से ट्रैक्टर से ठोकर लग गया। इससे रिक्शे से गिरकर लोको पायलट गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं रिक्शा चालक भी चोटिल हो गया। कोतवाली पुलिस घायल लोको पायलट को लोको अस्पताल लेकर पहुंची, लेकिन स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उपचार के दौरान शनिवार की सुबह लोको पायलट की मौत हो गई। कोतवाल विजय बहादुर सिंह ने बताया कि लोको पायलट के शव को कब्जे में लेकर लंका पुलिस कार्रवाई में जुटी है। ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed