फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Revenue personnel including DM get vaccine

डीएम सहित 606 फ्रंटलाइन वर्कर्स को लगा कोरोना का टीका

Fri, 12 Feb 2021 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Revenue personnel including DM get vaccine
चंदौली। कोरोना संक्रमण से छुटकारा दिलाने को जिले में चरणबद्ध तरीके से टीकाकरण का कार्य किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को भी डीएम, एडीएम और एसडीएम सहित अन्य राजस्व कर्मियों को वैक्सीन लगाया गया। इस दौरान सात केंद्रों पर कुल 1162 लक्ष्य के सापेक्ष 606 फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगाया गया।
विज्ञापन

जिले में टीकाकरण के लिए सात केंद्र बनाए गए थे। इसमें जिला हास्पिटल कैंपस में स्थित एमसीएच विंग के अलावा विभिन्न विकास खंडों के पीएचसी और सीएचसी केंद्रों पर केंद्र 12 सत्र आयोजित किए गए। इन केंद्रों पर राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को वैक्सीन लगाया गया। वहीं फ्रंट लाइन वर्कर में शामिल पुलिस विभाग को मौनी अमावस्या को देखते हुए टीकाकरण के लिए शामिल नहीं किया गया। उन्हें आगामी टीकाकरण में शामिल किया जाएगा। नीति आयोग के उपाध्यक्ष के जनपद भ्रमण में होने के कारण व्यस्त रहे डीएम संजीव सिंह ने शाम को एमसीएचविंग में बने केंद्र पर टीकाकरण कराया। इसके पूर्व एडीएम अतुल कुमार सहित अन्य राजस्व कर्मियों ने वैक्सीन लगावाए। वहीं सदर पीएचसी पर शाम चार बजे सदर एसडीएम विजयनारायण सिंह ने टीकाकरण कराया। सीएमओ डा. वीपी द्विवेदी ने बताया कि मौनी अमावस्या के मद्देनजर आज के टीकाकरण आयोजन में पुलिस विभाग के कर्मचारियों को नहीं सम्मिलित किया गया। इन्हें आगामी टीकाकरण के आयोजन में सम्मिलित कर प्रतिरक्षित किया जाएगा। कहा कि शुक्रवार 12 फरवरी को जिले के 9 केंद्रों पर 17 सत्रों में टीकाकरण का कार्य किया जाएगा। इसमें 1656 फ्रंट लाइन वर्करों का टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

चंदौली। कोविड-19 टीकाकरण के लिए विभिन्न सरकारी हास्पिटलों में सेंटरों पर कुल 606 लोगों का टीकाकरण का कार्य किया गया। इसमें जिला हास्पिटल कैम्पस में स्थित एमसीएचविंग में बने सेंटर पर 124 फ्रंट लाइन वर्करों को वैक्सीन लगाया गया। वहीं सदर पीएचसी पर 117 राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों का टीकाकरण हुआ। इसके अलावा चकिया पीएचसी पर 95, सीएचसी नौगढ़ में 27, पीएचसी नियामताबाद में 90, सीएचसी भोगवारा में 19, पीडीडीयू नगर महिला चिकित्सालय में 22 और सकलडीहा सीएचसी पर कुल 112 लोगों को वैक्सीन लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed