फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Restaurant beats customer Complaint about spoiled vegetables proves costly injured youth referred

रेस्टोरेंट में कस्टमर को पीटा: खराब सब्जी की शिकायत पड़ी महंगी, घायल युवक रेफर; अधिक बिल वसूलने का आरोप

Thu, 06 Nov 2025 08:56 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 06 Nov 2025 08:56 PM IST
सार

पीड़ित की शिकायत पर चंदाैली पुलिस भी माैके पर पहुंच गई। घायलों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल से उसे रेफर कर दिया गया। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Restaurant beats customer Complaint about spoiled vegetables proves costly injured youth referred
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Chandauli News: चंदौली मुख्यालय स्थित राज रसोई रेस्टोरेंट में बीती रात एक गंभीर घटना सामने आई, जिसमें रेस्टोरेंट के मालिक और उनके कर्मचारियों ने ग्राहक पर हमला कर दिया। आरोप है कि रेस्टोरेंट में खराब सब्जी परोसने और अधिक बिल वसूलने के विवाद में ग्राहक को लहुलूहान कर दिया गया।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां दो घायल व्यक्ति गंभीर हालत में पाए गए। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति गंभीर देख उन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। पुलिस ने घायलों के वाहन को थाने लाकर कब्जे में लिया। 
विज्ञापन


पीड़ित बजहा गांव निवासी सुधीर सिंह ने बताया कि बीती रात वे राज रसोई रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे। वहां खराब सब्जी मिलने और अधिक बिल वसूले जाने पर बहस हुई। इसी दौरान होटल मालिक धर्मेंद्र सिंह, उनका पुत्र और अन्य कर्मचारी भड़क गए और उन्होंने उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी चंदौली आदित्य लांग्हे के संज्ञान में आने के बाद चंदौली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। चंदौली थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि राज रसोई रेस्टोरेंट के मालिक धमेंद्र सिह, उनके पुत्र और कर्मियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले की गहन छानबीन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed