{"_id":"6807ee6a47151eb11108fdb6","slug":"repair-of-siktia-panchvati-ramnagar-road-which-has-been-damaged-for-10-years-has-started-chandauli-news-c-189-1-svns1011-130127-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: 10 साल से खराब सिकटिया-पंचवटी-रामनगर सड़क की मरम्मत शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: 10 साल से खराब सिकटिया-पंचवटी-रामनगर सड़क की मरम्मत शुरू
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। सिकटिया गांव से पंचवटी होकर रामनगर जाने वाली सड़क की मरम्मत 10 साल बाद शुरू हो गई। इसके लिए पीडब्ल्यूडी ने करीब 20 करोड़ रुपये की कार्ययोजना तैयार कर शासन के पास मंजूरी के लिए भेजी थी। कार्ययोजना मंजूर होने और धनराशि जारी होने के बाद टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर मरम्मत कार्य शुरू करा दिया गया। इसके तहत करीब साढ़े सात किमी सड़क निर्माण के साथ ही इसकी चौड़ाई चार मीटर से बढ़ाकर साढ़े पांच मीटर की जाएगी।
सिकटिया से रामनगर को जोड़ने वाली करीब सात किमी सड़क लंबे समय से खराब थी। खस्ताहाल हो चुकी सड़क की मरम्मत के लिए पीडब्ल्यूडी ने कार्ययोजना शासन को भेजी थी। मंजूरी मिलने के बाद विभाग ने मरम्मत कार्य शुरू करा दिया है। सड़क पर गिट्टी बिछाने के साथ ही पिच रोड भी बनाई जा रही है। अब तक लगभग 20 फीसदी काम पूरा कर लिया गया है। निर्माण के बाद से एक बार भी सड़क की मरम्मत न होने से इस पर कई जगह गड्ढे बन गए थे। सड़क के किनारे प्रकाश की व्यवस्था न होने से राहगीर आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे थे। अब इस सड़क को चौड़ा भी किया जा रहा है। सड़क की वर्तमान चौड़ाई चार मीटर से बढ़ाकर साढ़े पांच मीटर की जाएगी। इससे लोगों को आवागमन में आसानी होगी। रामनगर से गंगा नदी पर बने पुल को पार कर लोग बीएचयू भी जल्दी और आसानी से पहुंच जाएंगे। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार का कहना है कि सड़क निर्माण का काम तेजी से कराया जा रहा है। कार्यदायी संस्था को बारिश से पहले निर्माण पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं।