फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Repair of 32 roads of Chakia and Chandauli started

Chandauli News: चकिया व चंदौली की 32 सड़कों की मरम्मत शुरू

Sat, 08 Mar 2025 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Repair of 32 roads of Chakia and Chandauli started
पीडीडीयू नगर। चंदौली व चकिया विकास खंड की 132 सड़कों की दशा सुधारने के लिए पीडब्ल्यूडी (निर्माण खंड) की ओर से विगत जनवरी माह में 32 करोड़ रुपये की कार्ययोजना तैयार की गई थी। कार्ययोजना को शासन की अनुमति व धन मिलने के बाद विभाग ने टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर कार्य आरंभ करा दिया है। वर्तमान में 32 सड़कों की मरम्मत शुरू हो गई है। विभाग के अधिकारियों का दावा है कि मार्च माह में ही सभी सड़कों पर मरम्मत कार्य आरंभ कर बरसात के पहले पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


कार्ययोजना में कई साल से क्षतिग्रस्त पड़ी सड़कें शामिल की गई हैं। जलभराव व अन्य कारणों से दोनों विकासखंड की कई सड़कें चलने योग्य नहीं रह गई हैं। इनमें ग्रामीण और वन दोनों क्षेत्रों की सड़कें शामिल हैं। शासन के निर्देश के बाद पीडब्ल्यूडी की ओर से इन सड़कों की मरम्मत की कार्ययोजना तैयार की गई है। बीते नवंबर माह में चले अभियान के दौरान भी कुछ सड़कों को गड्ढामुक्त किया गया था। अब बची रह गई 132 सड़कों की मरम्मत की तैयारी है। इसके लिए विभाग की ओर से तैयार करीब 38 करोड़ रुपये की कार्ययोजना को शासन से मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य आरंभ कर दिया गया है। इन सड़कों की मरम्मत होने के बाद आवागमन में सुविधा होगी।
विज्ञापन


कार्ययोजना में इलिया से डेहरी कला मार्ग, गंगापुर संपर्क मार्ग, नौगढ़-मधुपुर से बसौली संपर्क मार्ग, चंदौली-धरौली चक-सौहदवार मार्ग, बड़ागांव संपर्क मार्ग शामिल हैं। इसके अलावा अमदहा पोखरा से मलवरिया मार्ग, डूही-केराडीह से सपहीं जंगल मार्ग, चंदौली-चकिया से विशुनपुर गोपई मार्ग, अहरौरा चकिया से दुबेपुर सलया मार्ग, राममाड़ा मेन रोड से बसनिया गांव तक संपर्क मार्ग, बेन से सीहर संपर्क मार्ग, लेवा इलिया मार्ग से धनरिया वेन तियरी मार्ग, लेहरा पहाड़पुर से हरौड़ा घोड़सारी आदि मार्ग भी शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन के निर्देश पर क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए कार्ययोजना बनाई गई है। नई कार्ययोजना में 132 सड़कों की मरम्मत कराई जानी है। वर्तमान में 32 सड़कों की मरम्मत शुरू करा दी गई है। मार्च माह में सभी सड़कों पर मरम्मत कार्य आरंभ करा दिया जाएगा।
कृष्ण कुमार, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी (निर्माण खंड), चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed