फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Remembering former Prime Minister Chaudhary Charan Singh

पुण्यतिथि पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को याद किया

Mon, 30 May 2022 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Remembering former Prime Minister Chaudhary Charan Singh
पीडीडीयू नगर। पूर्व प्रधानमंत्री और किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया गया। विभिन्न संगठनों ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। इस मौके पर हुई गोष्ठी में चौधरी चरण सिंह के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोकदल की ओर से नगर के खोवा मंडी स्थित कार्यालय पर चौधरी चरण सिंह को याद किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर हुई गोष्ठी में जिलाध्यक्ष समरनाथ सिंह यादव ने कहा कि चरण सिंह किसानों के मसीहा रहे। भारत के कृषि उत्थान और किसानों के हित के लिए पूरा जीवन लगा दिया। रालोद के नगर अध्यक्ष भागवत नरायन चौरसिया ने कहा कि चौधरी चरण सिंह 1937 में प्रदेश में विधायक के रूप में किसान की अपनी भूमि का स्वामित्व दिलाने के लिए भूमि आयोग विधेयक का मसौद तैयार किया। हालांकि अंग्रेज गवर्नर ने उसे पेश नहीं करने दिया। बाद में यही विधेयक प्रदेश के विधान सभा में जमींदारी उन्मूलन और भूमि सुधार का आधार बना। इस मौके पर बलवंत यादव, शिव पटेल, नंदलाल यादव, महेन्द्र यादव, पप्पू पाल, कैलाश विश्वकर्मा, सत्येन्द्र प्रसाद, रानी यादव, विमला विश्वकर्मा, रोहन गुप्ता, प्रकाश यादव, मुनव्वर अली, रामजी पटेल, चंद्रवंश सिंह रहे।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। कृषक दल की ओर से नगर के महमूदपुर स्थित कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को याद किया। इस मौके पर राष्ट्रीय कृषक दल के अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद यादव एडवोकेट ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने किसानों के हित में अनगिनत कार्य किए। जमीदारी प्रथा को तोड़कर गरीब किसानों को हक दिलाने का काम किया। चकबंदी अधिनियम बनाकर छोटे बड़े सभी किसानों को समता, स्वतंत्रता, न्याय,बंधुत्व के मुताबिक सबको खेतों का बंटवारा किया। इस मौके पर राजेन्द्र यादव, सुरेश पाल, मुन्ना चौहान, सुशील, अवधेंदु यादव, केदार यादव रहे।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

नियामताबाद। समाजवादी मजदूर सभा के कार्यकर्ताओं ने पटनवा स्थित कैंप कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को याद किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष चंद्रभानु यादव ने कहा कि चरण सिंह आजीवन गरीबों, कमजोरो, पिछड़ों, वंचितों व किसानों के हक व अधिकार के लिए लड़ते रहे। इस मौके पर मुकेश गोंड़, राजेश यादव, कार्तिक यादव, मन्नू सेठ, सुनील सोनकर रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed