{"_id":"72bd4cb47ef3eeb82794b7e7f4a173db","slug":"remember-to-lal-bahadur-shastri-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालबहादुर शास्त्री को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालबहादुर शास्त्री को किया याद
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
Updated Mon, 12 Jan 2015 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा रविवार को सेंट्रल कालोनी में पूर्व
विज्ञापन
प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की 49वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान
शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रध्दांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने शास्त्री जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि देश के दूसरे प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री का जीवन सादगी एवं गौरव का प्रतीक था।
उन्होंने अपने छोटे कद में विशाल वटवृक्ष की भांति वृहद भारत का नेतृत्व कर अपने महान व्यक्तित्व का लोहा मनवाया। शास्त्री जी ने जय जवान, जय किसान का नारा देकर देश को आत्मनिर्भर होना सिखाया।
इस दौरान अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने भारत सरकार एवं रेल मंत्रालय से शास्त्री जी की जन्मस्थली को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने की मांग की है।
इस अवसर पर रतन कुमार श्रीवास्तव, शैलेद्र कुमार श्रीवास्तव, बीके सिन्हा, प्रकाश कुमार सिन्हा आदि लोग मौजूद थे। सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव एवं संचालन अभिषेक नारायण तथा धन्यवाद ज्ञापन नगर अध्यक्ष विनय कुमार ने किया।