फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Relief: Special trains will now run till January

राहत: स्पेशल ट्रेनें अब जनवरी तक चलेंगी

Wed, 29 Nov 2023 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Nov 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Relief: Special trains will now run till January
पीडीडीयू नगर। सिकंदराबाद से दानापुर और हैदराबाद तथा रक्सौल से हैदराबाद के लिए चल रही तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की अवधि बढ़ा दी गई है। अब ये ट्रेनें जनवरी तक चलेंगी। इससे यात्रियों को आवागमन में सुविधा होगी।
विज्ञापन

ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए दानापुर से सिकंदराबाद और रक्सौल से हैदराबाद व सिकंदराबाद के लिए तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। छठ पूजा के बाद भी यात्रियों की भीड़ बनी हुई है। यात्रियों की साकारात्मक प्रतिक्रिया को देखते हुए ट्रेनों के परिचालन की अवधि को रेलवे ने बढ़ा दिया है। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि सिकंदराबाद दानापुर स्पेशल ट्रेन 25 नवंबर तक के लिए चलाई जा रही थी। इसे बढ़ाकर अब 27 जनवरी कर दिया गया है। यह ट्रेन अप में प्रत्येक शनिवार को और डाउन में 29 जनवरी तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी। इसमें सेकेंड एसी के दो, सेकेंड कम थर्ड एसी के एक, थर्ड एसी के पांच, स्लीपर के दस, जनरल चार और एसएलआर के दो कोच सहित 24 कोच होंगे।
विज्ञापन

इसी तरह हैदाराबाद-रक्सौल स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि को बढ़ाकर 30 जनवरी कर दिया गया है। अप में यह ट्रेन प्रत्येक शनिवार को 27 जनवरी तक और डाउन में 30 जनवरी तक प्रत्येक मंगलवार को चलाया जाएगा। इस स्पेशल में सेकेंड एसी के दो कोच, सेकेंड एसी कम थर्ड एसी के एक, थर्ड एसी के पांच, शयनयान के आठ, साधारण श्रेणी के चार एवं एसएलआर के दो कोच सहित कुल 22 कोच होंगें। इसी तरह सिकंदराबाद-रक्सौल स्पेशल ट्रेन अप में 31 जनवरी तक प्रत्येक बुधवार और डाउन में दो जनवरी तक प्रत्येक शुक्रवार को चलाने का निर्णय लिया गया है। इस स्पेशल ट्रेन में शयनयान के चार, साधारण श्रेणी के 18 एवं एसएलआर के 02 कोच सहित कुल 24 कोच होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed