फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Relief from the scorching heat after the wind blows

पुरवा हवा चलने के बाद प्रचंड गर्मी से मिली राहत

Wed, 04 May 2022 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Relief from the scorching heat after the wind blows
पुरवा हवा चलने के बाद प्रचंड गर्मी से मिली राहत
विज्ञापन

दिन के तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की आई गिरावट
संवाद न्यूज एजेंसी
चंदौली। पिछले एक पखवारे से पड़ रही प्रंचड गर्मी से आमजन को राहत मिली गई है। मंगलवार को पुरवा हवा का प्रभाव बढ़ने से दिन का अधिकतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस से अधिक की गिरावट के साथ 40.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं सुबह का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेंटीग्रेड रहा। राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आने वाले दो-तीन दिनों में आसमान में बादल छाए रहने के कारण अधिकतम तापमान में थोड़ी और गिरावट आने की संभावना है।

अप्रैल माह में तपती गर्मी ने आमजन को परेशान कर दिया था। सूरज की किरणों के धरती पर आते ही लोग तिलमिला जा रहे थे। दिन चढ़ने के साथ तापमान में वृद्धि से लोगों का राह चलना दुश्वार हो गया था। वहीं पछुआ हवा चलने से लोग लू की चपेट में आकर बीमार पड़ने लगे थे। मनुष्यों के साथ पशु-पक्षी भी गर्मी से बेहाल थे। गर्मी ऐसी कि देर शाम तक लोग परेशान रह रहे थे लेकिन पिछले दो दिनों से पुरवा हवा का प्रभाव बढ़ने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल गई है। रात में तेज पुरवा हवा के कारण सुबह का तापमान कम होने से वातावरण में नमी बनी हुई है। हालांकि इससे उमस में वृद्धि हुई है। वहीं तेज पुरवा हवाओं के चलने से किसान थोड़ा परेशान दिख रहे हैं। जिन किसानों के खेत में भूसे अभी पड़े हुए हैं उन्हे वे जल्द घरों में रखने के लिए बेताब हैं।
विज्ञापन

रिपोर्ट- राकेश यादव
संपादन- धनंजय
बाइट- 1284
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed