फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Relief: Corona positive recovering fast

तेजी से ठीक हो रहे हैं संक्रमित, राहत

Fri, 14 Aug 2020 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Relief: Corona positive recovering fast
पीडीडीयू नगर। जिले में जितनी तेजी से लोग कोरोना पॉजिटिव हो रहे हैं वहीं संतोष की बात यह है कि मरीज उतनी तेजी से ठीक भी हो रहे हैं। जिले में अब तक 1215 संक्रमितों में 884 व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हैं। यह जरूर है कि मई से अब तक मिले संक्रमितों में एक बच्चे सहित 12 लोगों की कोरोना से जान भी जा चुकी है। संक्रमण मुक्त होने की दर लगभग 80 फीसदी है। इससे जिले के लोग ही नहीं प्रशासन और स्वास्थ्य महकमें ने भी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

जिले में 13 मई को पहला कोराना मरीज का केस बबुरी थाना क्षेत्र के मैनुद्दीनपुर में मिला था। इसके बाद सिलसिला शुरू हुआ तो बढ़ता ही गया। तब से लेकर अब तक 1215 संक्रमित मिल चुके हैं। इसमें सबसे अधिक मरीज जुलाई माह 750 से अधिक संक्रमित पाए गए थे। इसमें 15 जुलाई को जिले में एक ही दिन में 101 मरीज मिले थे। जो एक दिन में मिलने वालों में संक्रमितों की संख्या सबसे अधिक थी। वहीं अस्पताल के अलावा 95 लोग होम आइसोलेशन भी पूरा कर अब पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं। मरीज की संख्या बढ़ने के बाद से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने तकरीबन 1200 बेड तैयार किए हैं। इसमें चंदौली, चकिया, धानापुर, पीडीडीयू नगर में जिला और पीएचसी एवं सीएचसी अस्पतालों के अलावा शिक्षण संस्थानों में मरीजों के इलाज के लिए एल-वन अस्पताल बनाए गए हैं। वहीं प्रवासियों के लौटने के बाद महीनेभर से स्वास्थ्य विभाग ने जांच भी तेज कर दी है। जिससे बीच मेें मरीजों की संख्या बढ़ी तो उसी हिसाब से स्वस्थ होकर लोग घर भी लौट रहे है।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। जिले में जिला प्रशासन ने बुधवार की रात 12 नए संक्रमितों की सूची जारी की है। वहीं मरीजों के आने के बाद सभी को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। साथ ही 10 इलाकों को हाट स्पाट कर उन्हें सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार की रात आई रिपोर्ट में पीडीडीयू नगर के वेस्टर्न बाजार, सर्कस रोड और रवि नगर में नए केस मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने घरों को सील कर एरिया को हाट स्पाट कर दिया है। इस तरह नियमताबाद ब्लाक के खजूर गाँव, ईस्लामपुर, मवई खुर्द, बिछाडी में मरीज मिले हैँ। सकलडीहा ब्लाक में सकल्डीहा बाजार, सेवखर कला, भोजापुर में संक्रमित पाए गए हैं। नौगढ ब्लाक में पुलिस चौकी चनद्रप्रभा, चन्दौली ब्लाक में फुटिया गांव को हाट स्पाट कर सील करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं इन गांवों और मुहल्लों के लोगों को घरों मे ं रहने की हदिदायत दी गई है। साथ ही थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइज काम शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed