फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Register name in voter list sitting at home from mobile app

अब मोबाइल एप से घर बैठे दर्ज कराएं मतदाता सूची में नाम

Wed, 03 Nov 2021 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Register name in voter list sitting at home from mobile app
कंदवा। अब लोगों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने, कटवाने अथवा संशोधन कराने के लिए परेशानी नहीं होगी। भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं और नागरिकों की सुविधा के लिए मोबाइल एप वीएचके (वोटर हेल्प लाइन एप) लांच किया है। इस एप के माध्यम से घर बैठे नाम दर्ज कराने, कटवाने, सही कराने की सुविधा प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन

प्रदेेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी तेजी पर है। निर्वाचन आयोग मतदाता सूची को संशोधित करने के लिए अभियान चला रहा है। इसी क्रम में अब निर्वाचन आयोग ने वोटर हेल्पलाइन मोबाइल एप लांच किया है। मोबाइल एप का कोई भी व्यक्ति एंड्रायड मोबाइल के प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इस एप के उपयोग के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग ने यूजर मैनुअल भी उपलब्ध कराया है। भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश की वेबसाइट पर भी यह उपलब्ध है। इसे मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। उपजिला निर्वाचन अधिकारी उमेश मिश्रा ने बताया कि इस एप के लांच होने से मतदाताओं को परेशानी नहीं होगी। वहीं जनपद के सभी मतदाताओं व नागरिकों से अपील की कि इस एप को डाउनलोड करके अपना नाम जुड़वा, कटवा व सही करवा सकते हैं। इसके लिए आवेदन पत्र के प्रारूप 6, 7 व 8 को संबंधित तहसील के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को ऑनलाइन प्रेषित कर सकते हैं। इस एप के लांच होने से मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने, कटवाने व सही कराने के लिए परेशानी नहीं उठानी होगी। मतदाता घर बैठे अपने नाम में संशोधन करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed