फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Recovery will be done from retired Panchayat Secretary and former head

सामुदायिक शौचालय को अधूरा छोड़ना मंहगा पड़ा

Fri, 19 Nov 2021 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Recovery will be done from retired Panchayat Secretary and former head
नौगढ़। विकासखंड के गंगापुर गांव में सामुदायिक शौचालय की आठ ईंट की दीवार खड़ा करके तीन लाख रुपये से अधिक की रकम डोंगल के जरिए निकाल लिया गया है। जबकि शौचालय का छत नहीं पड़ा है। फर्श में टाइल्स के अलावा लोहे का दरवाजा और बिजली का फिटिंग होना बाकी है। इसी बीच ग्राम सचिव भी रिटायर हो गए और काम अधूरा पड़ा हुआ है। अमर उजाला ने 31 अक्टूबर की अंक में इस खबर हो प्रमुखता से प्रकाशित किया था जिसको संज्ञान में लेते हुए सीडीओ ने सामुदायिक शौचालय निर्माण के मद से निकाली गई धनराशि को रिटायर सचिव और पूर्व ग्राम प्रधान से रिकवरी का आदेश बीडीओ को दिया है। नौगढ़ ब्लाक के गंगापुर गांव में सामुदायिक शौचालय का अधूरा निर्माण कराकर रकम का बंदरबांट किया गया। निर्माण के नाम पर नींव भरने के बाद आठ ईंट की दीवार खड़ी कर दी गई। छत को भी पूरा नहीं कराया गया और खाते से 70 प्रतिशत रकम निकालकर पंचायत सचिव रिटायर हो चुके हैं। स्वच्छ भारत मिशन योजना के अंतर्गत सामुदायिक शौचालय में पानी की आपूर्ति के लिए सबमर्सिबल का बोरिंग भी और लाइट फिटिंग के अलावा रंग रोगन कराया जाना है।सामुदायिक शौचालय निर्माण कार्य में 15 वें वित्त आयोग से 19 सितंबर 2020 को 1 लाख 12 हजार 748 रुपये व 29 अक्टूबर को 1 लाख 11 हजार 194 रुपये निकाले गए। इस खबर को अमर उजाला ने 31 अक्टूबर के अंक में ‘पूरे पैसे निकल गए, शौचालय का निर्माण नहीं हुआ पूरा’ शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित किया। जिसके बाद मुख्य विकास अधिकारी अजीतेंद्र नारायण सिंह ने मामले को संज्ञान लिया और शौचालय निर्माण के लिए निकाली गई राशि के सापेक्ष एमबी कराकर रिटायर हुए पंचायत सचिव शिवबली प्रसाद और तत्कालीन प्रधान फुलगेंद खरवार से गबन की हुई धनराशि को रिकवरी कराने का निर्देश खंड विकास अधिकारी सुदामा यादव को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed