फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Rath Yatra out between Jaykare

जयकारे के बीच निकली रथयात्रा

Sun, 19 Jul 2015 01:21 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 19 Jul 2015 01:21 AM IST
विज्ञापन
 भगवान जगन्नाथ की तीन दिवसीय रथयात्रा की शुरुआत शनिवार को हुई। शाम को नगर के पापड़िया मठ राममंदिर से जयकारे के बीच रथयात्रा की शुरुआत हुई। रथ को खींचने के लिए पूरे नगर के लोग उमड़ पड़े। रथ मठ से चलकर रेलवे गेट पहुंचा। यहां दर्शन पूजन के लिए लोग उमड़े। 
विज्ञापन


सुबह भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और बहन सुभद्रा को रथ पर सवार किया गया। यहां चावल, दाल, सब्जी का भोग लगाया गया। इसके बाद शाम साढ़े पांच बजे विधि विधान से पूजन अर्चन के बाद रथयात्रा की शुरूआत हुई। यहां पहले से मौजूद सैकड़ों लोगों ने रथ के रस्सी को खींचना शुरू किया। जयकारे के बीच रथ जीटी रोड स्थित पुराना रेलवे गेट पर पहुंचा। रथ के आस पास भव्य सजावट की गई थी।
विज्ञापन


 रथयात्रा समिति की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्रीराम मंदिर पापड़िया मठ नवनिर्माण सेवा समिति व रथयात्रा मेला समिति के पदाधिकारी व सदस्य चक्रमण करते रहे। रविवार को सुबह रथ दामोदर दास पोखरा के लिए रवाना होगा। रथयात्रा व मेला में डा.मृत्युंजय, लल्लन प्रसाद, रामकरन जायसवाल, राजीव कुमार, संजीव जायसवाल, बंशदेव पटेल, प्रकाश चौरसिया, दुर्गेश जायसवाल, महेश जायसवाल ऊर्फ लल्ला, विनोद सिंह, अंकुर जायसवाल, महेश जायसवाल, चंद्रदीप जायसवाल, मुकेश आदि लगे रहे। इसी तरह बबुरी बाजार में रथयात्रा निकाली गई।  रथयात्रा  में सुनिल सेठ, राजनारायण जायसवाल, बसंत गुप्ता, राधेश्याम सेठ, सूर्यमुनि  तिवारी,  रवि प्रकाश गाधी, मनोज सेठ, नरसिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed