{"_id":"6aee3dd910beedb0d90765dd","slug":"ramkatha-is-life-not-a-means-of-livelihood-kamal-nayan-chandauli-news-c-189-1-svns1011-157344-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामकथा जीवन है, जीविका नहीं : कमल नयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामकथा जीवन है, जीविका नहीं : कमल नयन
विज्ञापन
चंदौली स्थित श्रीराम जानकी शिव मठ मंदिर में कथा सुनतीं महिलाएं। स्रोत:-जागरूक पाठक
पीडीडीयू नगर। चंदौली नगर पंचायत स्थित श्रीराम जानकी शिवमठ मंदिर परिसर में आयोजित मानस सम्मेलन एवं श्रीराम कथा के अंतिम दिन बृहस्पतिवार की रात श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर रहे। मानस एवं अध्यात्म प्रचार समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कथावाचकों ने भगवान श्रीराम की महिमा और रामनाम की महत्ता का संगीतमय वर्णन किया।
मैनपुरी से आए कथावाचक कमल नयन दास ने कहा कि श्रीराम कथा अमृत रूपी औषधि है। इसके श्रवण से मन के विकार दूर होते हैं और व्यक्ति में अच्छे संस्कार विकसित होते हैं। रामकथा समाज कल्याण का आधार है। यह मनुष्य को शिक्षा और संस्कार देती है। उन्होंने कहा कि रामकथा जीवन है, जीविका नहीं। यह लोक में शांति और परलोक में कांति प्रदान करती है।
वाराणसी की मानस कोकिला कुमकुम मिश्रा ने कहा कि कलियुग में रामनाम का सुमिरन भवसागर पार करने का सबसे सरल माध्यम है। कथा के आदर्शों को जीवन में उतारना भी जरूरी है। प्रभु श्रीराम ने माता शबरी के जूठे बेर उनके निश्छल प्रेम और भक्ति के कारण स्वीकार किए थे।
विज्ञापन
कथावाचक चंद्रबली दास ने धर्म की रक्षा, राष्ट्रहित और सनातन संस्कृति के मूल्यों को सुरक्षित रखना प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य बताया। इस मौके पर जयशंकर द्विवेदी, शिव बच्चन सिंह, ओमप्रकाश सिंह, राजनारायण, पंकज तिवारी, अनिल सिंह आदि मौजूद रहे।