फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Ramji Gupta becomes City Congress President

चौथी बार शहर कांग्रेस अध्यक्ष बने रामजी गुप्ता

Wed, 29 Jul 2020 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Ramji Gupta becomes City Congress President
पीडीडीयू नगर। नगर के काली महाल निवासी रामजी गुप्ता चौथी बार शहर कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त हुए हैं। बुुधवार को आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सचिव केसी वेणु गोपाल ने जिला और शहर कांग्रेस अध्यक्षों की घोषणा की। इसमें मुगलसराय शहर (चंदौली) के लिए रामजी गुप्ता को अध्यक्ष घोषित किया। इससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है।
विज्ञापन

रामजी गुप्ता पिछले ढाई दशक से कांग्रेस में किसी न किसी पद पर हैं। कांग्रेस के टिकट पर 1995 से तीन बार काली महाल से सभासद रहे। वर्ष 2012 में इनकी पत्नी सरस्वती देवी सभासद रही। रामजी गुप्ता वर्ष 2008 में जिला योजना समिति में शामिल रहे। इसके पहले 1998 से 2002 तक शहर कांग्रेस कमेटी में महामंत्री रहे वहीं 2002 से 2006 तक सचिव तथा 2007 में जिला कांग्रेस कमेटी में महामंत्री पर रहे। वर्ष 2013, 2014 और 2016 में तीन बार शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे। लोक सभा चुनाव के बाद राहुल गांधी के इस्तिफा देने पर रामजी ने भी पद से इस्तिफा दे दिया था। रामजी गुप्ता के पार्टी के प्रति कर्तव्य निष्ठा को देखते हुए एक बार फिर शहर अध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed