फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Rajiv Gandhi gave technology to country

राजीव गांधी ने दी देश को उन्नत तकनीकी

Fri, 22 May 2015 01:44 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 22 May 2015 01:44 AM IST
विज्ञापन
Rajiv Gandhi gave technology to country
शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का 24
विज्ञापन
वां शहादत दिवस गुरुवार को मनाया गया। नगर के काली महाल स्थित पार्टी कार्यालय पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

 इसके पश्चात कांग्रेस जनों ने सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन किया गया तथा बच्चों में टाफी व गुब्बारे को वितरित किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने अपने  प्रधानमंत्री काल में देश को उन्नत तकनीकी दी।
इस दौरान राजीव गांधी पार्क पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा कि कंप्यूटर क्रांति के जनक राजीव गांधी ने देश की तरक्की और खुशहाली के लिए जो महत्वपूर्ण योगदान दिया, उसके बारे में सारा देश जानता है।

आज देश में कंप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल, कैमरे सहित अन्य उपलब्धियाें में जो विकास हुआ, वह राजीव गांधी की देन है। जब राजीव गांधी ने देश में कंप्यूटर क्रांति की शुरुआत की थी, तो भाजपा के लोगों ने विरोध किया था कि उससे बेरोजगारी बढ़ेगी। लेकिन कंप्यूटर से रोजगार मिला बेरोजगारी नहीं।

गोष्ठी में शमीम अनवर सिद्दीकी, बृजेश गुप्ता, जीके पांडेय, शाहीद तौसिफ, विजय गुप्ता, उदय चौहान, राजकुमार गोंड, राकेश सिंह, संतोष तिवारी, सतपाल सिंह, दशरथ चौहान, विजय गुप्ता, उदय चौहान आदि मौजूद रहे।

उधर, कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक मोर्चा के तत्वावधान गुरुवार को अलीनगर स्थित कैंप कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 24 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर नूर मोहम्मद, मोहम्मद इम्तियाज, मनोज कुमार, डा. सुल्तान, हाजीनुरुल हक, बेचन सिंह आदि मौजूद रहे। उधर चकिया में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा राजीव आधुनिक भारत के निर्माता थे तथा उन्होंने संचार क्रांति एवं पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत किया। इस सरकार के विरुद्ध एकजुट होना जरूरी है।


उसके पूर्व कांग्रेसजनों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के चित्र पर तथा महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर बाबा सागर परियोजना का पानी चकिया के बंधियों तक पहुंचाने की मांग की है। इस दौरान पूर्व ब्लाक अध्यक्ष जगदीश कुशवाहा, मिर्जा कमालुद्दीन, सत्यनारायण सिंह, राममूरत गुप्ता, विनोद शर्मा, राजेंद्र भारती आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता जगदीश कुशवाहा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed