फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Railway worker and youth die after being hit by train

Chandauli News: ट्रेन की चपेट में आने से रेलकर्मी और युवक की मौत

Thu, 10 Oct 2024 04:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
Railway worker and youth die after being hit by train
पीडीडीयू नगर/चंदौली। ट्रेन की चपेट में आने से बुधवार को रेलकर्मी और एक युवक की मौत हो गई। पीडीडीयू जंक्शन के डीजल शेड के पास रेलवे लाइन पार करते समय डीआरएम कार्यालय में राजभाषा कार्यालय सहायक के पद पर तैनात रामभरोस राय (51) मालगाड़ी की चपेट में आ गए। वहीं, बिछिया अंडर पास के पास युवक हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन

सकलडीहा कोतवाली के खोर गांव निवासी राम भरोस राय पीडीडीयू नगर की लोको कॉलोनी स्थित सरकारी में पत्नी और बच्चों के साथ रहते थे। वह सुबह नौ बजे पैदल कार्यालय जा रहे थे। डीजल शेड के पास रेलवे लाइन पार करते समय वह मालगाड़ी की चपेट में आ गए, जिससे मौके पर उनकी मौत हो गई। लीवर मैन की सूचना पर अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। वहीं, रेलकर्मी की पत्नी धर्मावती, बेटे विपिन, विकास और बेटी की हालत बदहवासों जैसी हो गई। जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि मालगाड़ी की चपेट में आने से रेलकर्मी की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

इसी तरह सदर कोतवाली क्षेत्र के बिछिया अंडरपास के समीप ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। शहाबगंज थाना क्षेत्र के जगधरा गांव निवासी शुभम खरवार (18) मझवार गांव में अपने नाना नथुनी खरवार के घर रहकर चंदौली में पढ़ाई करता था। बुधवार को वह कोचिंग के लिए निकला था। बाद में उसका शव बिछिया अंडरपास के पास रेलवे ट्रैक पर मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेज दिया। युवक के मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। उसकी माधुरी रोते-रोते बेहोश हो जा रहा थी। शुभम दो भाइयों में छोटा था। एसआई अमित कुमार मिश्र ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed