फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Railway underpass is full of water

रेलवे अंडरपास में भरा है पानी, गांव में जाना हुआ मुश्किल

Sat, 12 Mar 2022 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 11:20 PM IST
विज्ञापन
Railway underpass is full of water
ताराजीवनपुर। पं. दीनदयाल उपाध्याय गया रेल रूट पर रामपुर गांव के समीप रेलवे ने ग्रामीणों की सुविधा के लिए अंडर पास का निर्माण कराया है। इससे ग्रामीण अंडर पास से होकर गांव जाते हैं। रेलवे ने अंडरपास तो बना लिया है लेकिन यहां से पानी निकासी की व्यवस्था नहीं की है। ऐसे में अंडरपास में पानी भर गया है और ग्रामीणों का आवागमन मुश्किल हो गया है। कई बार इसकी शिकायत विभागीय अधिकारियों से की गई लेकिन अब तक सुनवाई न होने से ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन

पीडीडीयू गया रेल रूट से सटे डीएफसीसी की लाइन बिछाई जा रही है। तेज रफ्तार मालगाड़ियों के संचालन में रूकावट न आए और कोई दुर्घटना न हो इसके लिए सभी क्रासिंग को बंद कर किया गया है। क्रासिंग पर ओवरब्रिज अथवा अंडर पास बनाया गया है। इसी क्रम में रामपुर झांसी मार्ग पर रामपुर गांव के समीप अंडरपास बनाया गया है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में आसानी हुई थी लेकिन अंडर पास से पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने की वजह से इसमें पानी भर गया है। पानी भरे होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रामपुर प्रधान प्रतिनिधि संतोष कुमार, पूर्व प्रधान श्यामबिहारी, बुद्धूलाल निगम, वसीम अहमद, केदार यादव आदि ने बताया कि इसकी शिकायत रेलवे प्रशासन से की गई लेकिन सुनवाई नहीं हुई। पानी भरे होने की वजह से रेलवे लाइन के नीचे से गुजरना मुश्किल है। ऐसे में ग्रामीण जान जोखिम में डाल कर रेलवे लाइन पार कर रहे हैं। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही अंडर पास से पानी निकासी की व्यवस्था नहीं हुई तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed