फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Railway ticket maker arrested with fake ID

फर्जी आईडी से रेलवे टिकट बनाने वाला गिरफ्तार

Sun, 18 Jul 2021 07:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 07:36 PM IST
विज्ञापन
Railway ticket maker arrested with fake ID
रेलवे सुरक्षा बल और अपराध आसूचना शाखा ने संयुक्त रूप से सतपोखरी में एक टूर एंड ट्रेवेल्स एजेंसी पर छापा मारकर कर आईआरसीटीसी का एजेंट होने के बाद भी व्यक्तिगत आईडी से रेल टिकट बनाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरप्तार किया। दुकान संचालक के पास से लैपटाप, प्रिंटर,मोबाइल फोन, आईआरसीटीसी एजेंट डोंगल बरामद हुआ। उसके पास से नौ ई टिकट बरामद हुआ। आरपीएफ संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुुटी है।
विज्ञापन

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड ट्यूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) रेलवे के टिकट बनाने के लिए लोगों को एजेंट बनाती है। आईआरसीटीसी की व्यवसायिक लागिन लेने वाले व्यक्तिगत ईमेल से टिकट नहीं बना सकते हैं। वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष मिश्रा के निर्देश पर रेलवे सुरक्षा बल डीडीयू पोस्ट के एसआई राम विलास राम, आरक्षी सुनील कुमार सिंह एवं सीबीआई के एएसआई मोहम्मद असलम खान, प्रधान आरक्षी पवन कुमार एवं दुर्गेश आनंद ने प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार के नेतृत्व में सतपोखरी स्थित एक टूर एंड ट्रेवल्स एजेंसी पर मुगलसराय कोतवाली पुलिस के साथ छापा मारा। यहां दुकान संचालक फजल हयात के लैपटाप की जांच की गई तो आईआरसीटीसी के लाइसेंस के आईडी पर बने टिकटों के साथ पर्सनल यूजर आईडी से बनाए गए कुल नौ टिकट बरामद हुए। इसके बारे में पूछने पर संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इस पर लैपटॉप, प्रिंटर, मोबाइल फोन, आईआरसीटीसी एजेंट डोंगल को जब्त कर लिया गया। पोस्ट पर लाकर जांच की गई तो चार और ई टिकट बरामद हुए। आरपीएफ डीडीयू निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि बरामद ई टिकटों की कीमत 26701 रुपये है। युवक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed