{"_id":"5898d2f24f1c1b6d0e378396","slug":"rail-workers-observed-black-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल कर्मचारियों ने मनाया काला दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल कर्मचारियों ने मनाया काला दिवस
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Tue, 07 Feb 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
रेल कर्मचारियो ने किया प्रदर्शन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे बोर्ड के संरक्षा से जुड़े और सुपरवाइजरों को ट्रेड यूनियनों में पदाधिकारी बनने पर रोक के खिलाफ सोमवार को ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन ने काला दिवस मनाया। यूनियन के बैनर तले विभिन्न कार्यालयों पर प्रदर्शन कर फैसले का विरोध किया गया। चेतावनी दी कि इस फैसले को वापस नहीं लिया गया तो कर्मचारी उग्र आंदोलन करेंगे।
ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन शाखा दो के बैनर तले टीआरएस विभाग में प्रदर्शन के दौरान हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि रेलवे बोर्ड का ताजा आदेश कर्मचारियों के संगठन को तोड़ने वाला है। कहा कि सातवें वेतन आयोग ने नए भत्तों को बंद कर दिया है। यहां तक की फेस्टिवल एडवांस को भी बंद कर दिया गया है। कहा कि रेलवे बोर्ड के इस फैसले को कर्मचारी नहीं मानेंगे। इस मौके पर केदार प्रसाद, भईयालाल, कामेश्वर मिश्र, शोभनाथ सिंह, जेपीएस कुशवाहा आदि उपस्थित रहे। संचालन आईबी मिश्र ने किया। इसी तरह ईसीआरकेयू शाखा तीन के बैनर तले प्लांट डिपो इंजीनियरिंग कारखाना के कर्मियों ने बाहों पर काली पट्टी बांधकर काला दिवस मनाया और शाम को मुख्य प्रबंधक के गेट पर प्रदर्शन किया।
इस मौके पर शंकर प्रसाद, बीबी पासवान, एके भट्टाचार्या, बालक राम, रामचंदर यादव, एसपी सिंह, शिवशकल यादव, एके उपाध्याय, मोहन राम, डीपी यादव, देवेंद्र प्रताप, सुधीर कुमार, रमेश श्रीवास्तव, अमरेंद्र कुमार, संजय कुमार, नंदलाल, बीबी सिंह, सुनील कुमार आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।