{"_id":"63237f688c272c6af22d5c5f","slug":"pwd-land-marked-in-sobantha-chandauli-news-vns674290964","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोबन्था में चिह्नित की गई पीडब्ल्यूडी की भूमि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोबन्था में चिह्नित की गई पीडब्ल्यूडी की भूमि
विज्ञापन
शहाबगंज। सोबन्था में पीडब्ल्यूडी की दो बीघा जमीन को ढूंढने के लिए बृहस्पतिवार को राजस्वकर्मियों ने पैमाइश की और पीडब्ल्यूडी की भूमि को चिह्नित किया। इस दौरान राजस्वकर्मियों और अतिक्रमणकारियों के बीच बहस भी हुई। वहीं नापी रोकने के लिए दबाव भी बनाया गया।
सोबन्था मौजा में पीडब्ल्यूडी की लगभग दो बीघा जमीन है। जिस पर विभाग का स्टोर रूम संचालित होता रहा है। बीतते वक्त के साथ पीडब्ल्यूडी की जमीन के आराजी नंबर 247की 0.490 हेक्टेयर जमीन को अतिक्रमणकारियों ने कब्जा कर लिया। जमीन तलाश के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग ने एसडीएम चकिया को प्रार्थना पत्र दिया । इस पर एसडीएम ने पैमाइश कर जांच का आदेश दिया। बृहस्पतिवार को पीडब्ल्यूडी व राजस्व कर्मियों की टीम ने मौके पर पहुंच कर पैमाइश शुरू की। देर शाम तक पैमाइश का कार्य चला।
इस दौरान राजस्वकर्मियों को अतिक्रमणकारियों का विरोध भी झेलना पड़ा। जमीन की पैमाइश के बाद सीमांकन कर निशान लगाया गया। इस दौरान पीडब्ल्यूडी के एई भुपेंद्र कुमार, कानूनगो रामरक्षा, जेई अंदेशा पटेल, लेखपाल राजन, तौफीक, प्रदीप सिंह, मनीष गुप्ता सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।