{"_id":"92962ae8242c4834e0cc161d410638a6","slug":"put-the-jam-on-the-road-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक खड़ा कर लगाया जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक खड़ा कर लगाया जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Mon, 19 Oct 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय चौराहे पर पुलिस की अवैध वसूली से नाराज ट्रक चालकों ने रविवार की
विज्ञापन
सुबह ट्रक को सैयदराजा-जमानियां मार्ग पर खड़ाकर खूब हो हल्ला मचाया।
इससे दो घंटे तक सड़क पर जाम लगा रहा। जिससे असना से बरहनी तक सड़क पर करीब नौ किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई।
बाद में कुछ लोगों ने समझा बुझाकर चालकों द्वारा लगाया गया जाम खत्म कराया। सैयदराजा जमानियां मार्ग पर कंदवा गांव के सामने पुलिस पिकेट बनाया गया है।
रविवार की सुबह डाला से गिट्टी लादकर एक ट्रक गाजीपुर जा रहा था। स्थानीय चौराहे पर पिकेट पर तैनात पुलिस कर्मियों ने ट्रक चालकों से पैसा मांगा, जिस पर ट्रक चालक ने रुपये देने से इंकार कर दिया। इससे दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी।
शोर सुनकर अन्य चालक भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस द्वारा वसूली के खिलाफ हो हल्ला मचाने लगे। वहीं पुलिसकर्मी द्वारा दुर्व्यवहार किए जाने से नाराज ट्रक चालक राधेश्याम यादव ने अपने ट्रक को सैयदराजा जमानियां मार्ग पर खड़ा कर दिया।
इससे असना से लेकर बरहनी तक लगभग नौ किलोमीटर तक जाम लग गया। इसके चलते राहगीरों को आवागमन में दिक्कत हुई।
ट्रक चालकों का आरोप रहा कि पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा आए दिन जबरदस्ती वसूली की जाती है। वसूूली का विरोध करने पर हम ट्रक चालकों के साथ मारपीट और मुकदमे में फंसाए जाने की धमकी दी जाती है।
इस दौरान जमुना यादव, मलिंदर यादव, विजय यादव, राधेश्याम बिंद, धर्मेंद्र यादव, जनार्दन राम, जवाहिर आदि ट्रक चालक मौजूद रहे।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक मंजू सिंह यादव ने बताया कि ऐसा कोई मामला मेरे संज्ञान में नहीं है जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।