फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Purvanchal Sports reached the semi-finals

पूर्वांचल स्पोर्ट्स को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची पूर्वांचल स्पोर्ट्स

Fri, 27 May 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Purvanchal Sports reached the semi-finals
दुलहीपुर। स्थानीय बीपी हायर सेकेंडरी स्कूल में चल रहे 15वीं प्रो. आदिल जाफरी मेमोरियल क्रिकेट के अंतिम क्वार्टर फाइनल मैच में टारगेट क्लब ने पूर्वांचल स्पोटर्स को 96 रनों से हरा दिया। इस तरह टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई।
विज्ञापन

टॉस जीत के पहले खेलते हुए टारगेट क्लब ने चार विकेट के नुकसान पर 234 रन बनाए। टीम की ओर से सम्राट मौर्य ने शानदार 107 रन बनाएजबकि अमन शर्मा ने 85 रन की पारी खेली। पूर्वांचल की तरफ से शौजब हुसैन और गौरव ने दो-दो विकेट चटकाए। जवाब में खेलने उतरी पूर्वांचल स्पोर्टस की पूरी टीम 17 ओवर में 138 रन पर आउट हो गई। टीम की तरफ से सौरभ ने 30, प्रणय ने 12, दीपक और गौतम ने 13-13 रन बनाए। शौजब ने 16 रनों की पारी खेली। टारगेट की तरफ से आदित्य ने तीन विकेट चटकाए जबकि अमन यादव ने एक विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच सम्राट मौर्य को दिया गया। अंपायरिंग अनिल यादव और धनजय ने की। मैच रेफरी मुकेश पटेल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed