फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Punjab's PCS officer sentenced to three years in bribe case

रिश्वत मामले में पंजाब के पीसीएस अफसर को 3 साल की सजा

Sat, 09 Sep 2017 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली(पंजाब) Updated Sat, 09 Sep 2017 09:24 AM IST
विज्ञापन
Punjab's PCS officer sentenced to three years in bribe case
गिरफ्तार - फोटो : Demo Photo
करीब सात साल पुराने भ्रष्टाचार के एक मामले में जिला अदालत ने शुक्रवार को पीसीएस अधिकारी टीके गोयल को दोषी ठहराते हुए तीन साल की सजा सुनाई। साथ ही 12 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। अदालत ने इस केस में प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट की धारा 7 तथा 13 (2) में  सजा सुनाई है। हालांकि मौके पर ही उन्हें जमानत मिल गई।
विज्ञापन


 पिछले लंबे से अलग अलग आरोपों में घिरे टीके गोयल इस समय राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) में प्रोजेक्ट डायरेक्टर के पद तैनात हैं। इससे पहले वे डीपीआई कालेजेज भी रह चुके हैं। जानकारी के मुुताबिक यह मामला सितंबर 2010 का है। उस समय गोयल पंजाब मिनी सचिवालय स्थित दलित एवं पिछड़ी श्रेणियों की भलाई विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर थे।
विज्ञापन


विजिलेंस ने उन्हें कस्बा भुलत्थ से संबंधित जौरज शुभ नाम  के व्यक्ति से 50 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। जौरज का आरोप था कि अधिकारी ने जाति आधारित इंक्वायरी उसके पक्ष में करने के बदले यह रिश्वत ली थी। विजिलेंस ने अधिकारी के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विजिलेंस ने दे दिया था क्लीन चिट
 जिक्रयोग है कि नवंबर 2012 में विजिलेंस ने ही उनको क्लीन चिट देते हुए अदालत को भ्रष्टाचार से केस बंद करने की अपील की थी। लेकिन अदालत ने विजिलेंस की वह अपील रद्द कर कर दी थी। अदालत का कहना था कि रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए पकड़े जाने वाले अधिकारी को क्लीन चिट दिए जाने का सवाल ही नहीं बनता।


अदालत द्वारा अपील रद्द किए जाने के बाद विजिलेंस फिर से केस की पैरवी शुरू की थी। जबकि इससे पहले जब उन्हें विजिलेेंस ने रंगे हाथों पकड़ा था, तो वह 13 दिन बाद जमानत पर बाहर आ गए थे। दूसरी ओर इस केस के शिकायतकर्ता जौरज शुभ ने कहा कि अधिकारी को सजा कम हुई है। वे पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में सजा बढ़ाने को लेकर अपील करेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed