{"_id":"6a21d98c4c2a893f83047f44","slug":"puducherry-is-a-powder-keg-8-large-markets-and-4-hotels-operating-in-narrow-4-foot-lanes-chandauli-news-c-189-1-svns1010-149503-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारूद के ढेर पर पीडीडीयू नगर : 4 फीट की संकरी गलियों में चल रहे 8 बड़े बाजार, 4 होटल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारूद के ढेर पर पीडीडीयू नगर : 4 फीट की संकरी गलियों में चल रहे 8 बड़े बाजार, 4 होटल
पीडीडीयू नगर के वेस्टर्न बाजार स्थित सकरी गली में सजे बाजार। संवाद
Link Copied
पीडीडीयू नगर। नगर के 8 बड़े बाजार 4-5 फीट की संकरी गलियों में चल रहे हैं, जहां 400 से अधिक दुकानें और रोज 3,000 से ज्यादा लोगों की भीड़ के कारण बड़ा सुरक्षा खतरा मंडरा रहा है। इन तंग गलियों और अवैध अतिक्रमण के बीच चल रहे बहुमंजिला होटल व व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स किसी भी आपातकालीन स्थिति (विशेषकर आग) में राहत और बचाव कार्यों को असंभव बना सकते हैं। चिंता की बात यह है कि नगर के संकरे बाजारों में चार बड़े होटल भी चलते हैं। व्यावसायिक कॉम्पलेक्स और सैकड़ों दुकानों के संचालन के साथ ही कई नए निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहे हैं। कई स्थानों पर गलियां इतनी संकरी हैं कि छोटे वाहन तक मुश्किल से निकल पाते हैं। ऐसे में यदि किसी होटल, दुकान या भवन में आग लग जाए तो फायर ब्रिगेड के पहुंचने में बड़ी दिक्कत हो सकती है। पीडीडीयू नगर के धर्मशाला रोड के अंदर महज चार फीट चौड़ी गली में पूर्वांचल की सबसे बड़ी खोवा मंडी संचालित होती है। यहां हमेशा आग का काम होता है। इसके बावजूद किसी दुकान पर अग्निशमन यंत्र नहीं है। यहां आग लगने पर फायर ब्रिगेड भी नहीं पहुंच पाएगी और आसपास 100 से ज्यादा भवन होने से काफी जान-माल का नुकसान होगा। नगर के धर्मशाला गली में ही नगर पालिका परिषद पीडीडीयू नगर का कार्यालय है। हालांकि कार्यालय के लिए दूसरी तरफ से सड़क आती है लेकिन धर्मशाला गली में सब्जी मंडी में दोनो तरफ की दुकानें एक दूसरे से सटी हुई है। नगर का पोस्ट ऑफिस भी चार फीट चौड़ी गली में है। अगर पोस्टऑफिस में आग आदि की घटनाएं होती हैं तो फायर ब्रिगेड नहीं पहुंच पाएगा। परमान कटरा नगर का प्रमुख बाजार है। इस कटरे में 200 के करीब कपड़ा, स्टेशनरी, शृंगार, ज्वेलरी, जूता-चप्पल की दुकानें हैं लेकिन इसकी गली जितनी अंदर जाती है, बाजार उतना ही बढ़ता जाता है। स्थिति यह है कि अंदर चार से पांच फीट चौड़ी गली में बड़े कॉम्प्लेक्स का भी निर्माण हो रहा है। लगभग काम पूरा हो गया है। ऐसे में यहां आग लगने पर लोगों के बचकर भागने में भी दिक्कत होगी। पीडीडीयू नगर के वेस्टर्न बाजार की गली कई जगह महज तीन फीट चौड़ी है। लेकिन दुकानें दोनों तरफ 100 से ज्यादा हैं। खास बात यह कि यहां अच्छी खासी आबादी भी निवास करती है। किसी अनहोनी की दशा में यहां फायर ब्रिगेड का पहुंच पाना तो दूर, गली संकरी होने के कारण लोगों को बचकर भागने का मौका भी नहीं मिल सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।