फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   PRV personnel found sleeping while on duty, salary deducted

ड्यूटी के दौरान सोते मिले पीआरवी कर्मी, काटा गया वेतन

Sat, 26 Jun 2021 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
PRV personnel found sleeping while on duty, salary deducted
पीडीडीयू नगर। डायल 112 पीआरवी के कुछ पुलिस कर्मियों की लापरवाही का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बृहस्पतिवार को आधी रात के बाद जब चंदौली कोतवाली क्षेत्रे में चलने वाली पीआरवी (पुलिस रिस्पांस व्हीकल) का औचक निरीक्षण किया तो एक वाहन के कर्मी सोते हुए मिले। ऐसे में एसपी ने उस वाहन पर तैनात सभी कर्मियों का एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

एसपी अमित कुमार बृहस्पतिवार की आधी रात के बाद पुलिस की सक्रियता को भांपने के लिए निकले। वह चंदौली कोतवाली क्षेत्र के सकलडीहा रूट पर चलने वाले पीआरवी वैन की पड़ताल किया तो पता चला कि उसमें तैनात कर्मी सो रहे हैं। ऐसे में यूपी 112 पीआरवी संख्या 3126 पर नियुक्त सभी कर्मियों का वेतन काटने का का आदेश एसपी ने दिया है। डायल 112 के प्रभारी राजकुमार यादव ने बताया कि इस मामले में मुख्य आरक्षी वंशराज पटेल, महिला सिपाही वंदना और सुनीता सरोज का एक-एक दिन का वेतन काटने का आदेश हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed