फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Protests against the Vindhya Expressway intensify

Chandauli News: विंध्य एक्सप्रेसवे के विरोध में आंदोलन तेज

Tue, 21 Jul 2026 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Protests against the Vindhya Expressway intensify
चंदौली ​स्थित धरना स्थल पर धरना देते सीपीआई कार्यकर्ता। स्रोत::-जागरूक पाठक
चंदौली। विंध्य एक्सप्रेसवे परियोजना के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के नेतृत्व में बिछिया स्थित धरना स्थल पर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने के आठवें दिन रविवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) भाकपा (माले)ने आंदोलन को अपना समर्थन दिया। पार्टी नेताओं ने किसानों की जमीन के अधिग्रहण का विरोध करते हुए परियोजना पर पुनर्विचार की मांग की।
विज्ञापन

धरना स्थल पर पहुंचे भाकपा (माले) के जिला सचिव अनिल पासवान ने कहा कि उनकी पार्टी ऐसी किसी भी नीति का विरोध करती है, जिसमें किसानों और मजदूरों की जमीन जबरन अधिग्रहित की जाती हो। उन्होंने आरोप लगाया कि उपजाऊ कृषि भूमि का अधिग्रहण कर बड़े-बड़े हाईवे बनाए जा रहे हैं, जिससे कृषि व्यवस्था और किसानों के भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि धान उत्पादन वाले क्षेत्रों की उपजाऊ भूमि को सड़क परियोजनाओं के लिए अधिग्रहित करना उचित नहीं है। साथ ही उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से दलगत राजनीति से ऊपर उठकर संसद और विधानसभा में किसानों की आवाज उठाने तथा विंध्य एक्सप्रेसवे परियोजना का विरोध करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान संघर्ष मोर्चा के संयोजक मणि देव चतुर्वेदी ''फौजी'' ने बताया कि आंदोलन को व्यापक बनाने के लिए 21 जुलाई को दोपहर एक बजे जिले के विभिन्न किसान संगठनों और राजनीतिक दलों के किसान प्रकोष्ठों की बैठक बुलाई गई है। उन्होंने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा बनाकर आंदोलन को और मजबूत किया जाएगा, जिसमें मिर्जापुर और सोनभद्र के किसान भी शामिल होंगे।

धरने में आनंद कुमार मौर्य, गोपाल सिंह, रोशन सिंह, उपेंद्र सिंह, रोहित सिंह सहित भाकपा (माले) और भारतीय किसान यूनियन के बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed