फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Protested against rising inflation and unemployment by taking out a cycle procession

Chandauli News: साइकिल जुलूस निकार कर बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी का किया विरोध

Sun, 21 May 2023 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Protested against rising inflation and unemployment by taking out a cycle procession
औद्योगिक क्षेत्र पटनवा गांव के सपा मजदूर सभा के कार्यकर्ताओं ने देश में बढ़ती हुई महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ साइकिल जुलूस निकाला। सरकार को गरीब विरोधी बताया। जिलाध्यक्ष चंद्रभानु यादव के नेतृत्व में पार्टी के कैंप कार्यालय पटनवा से निकली साइकिल जुलूस पूरे इलाके का भ्रमण करने के बाद कार्यालय पर पहुंच कर समाप्त हुई। चंद्रभानु यादव कहा कि केंद्र में नौ वर्ष से भाजपा की सरकार है। बावजूद देश में बेतहाशा महगाई में वृद्धि हुई है। इससे गरीब, किसान, मजदूर परेशान हैं। इस सरकार में पढ़े-लिखे युवा सबसे ज्यादा बेरोजगार घूम रहे हैं। देश में बढ़ती हुई महंगाई के करण देश में गरीबी बढ़ती जा रही है। कहा कि केंद्र की गलत नीतियों के कारण देश में अमीरी और गरीबी की खाई चौड़ी होती जा रही है। साइकिल जुलूस में मुकेश गोंड, राजेश यादव, प्रभु वनवासी, रमेश जयसवाल, शिवम यादव, छेदी नट, बेचन नट, शिवशंकर यादव, रोहित यादव, रामचंद्र यादव, नरेंद्र गोंड, चंद्र प्रकाश शर्मा, मनोज यादव, महेंद्र, बृजमोहन यादव, मनीष गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed