फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   protest for replacement of burnt transformer

जला ट्रांसफार्मर न बदले जाने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन,

Thu, 31 Mar 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
protest for replacement of burnt transformer
नौगढ़।प्रदेश सरकार की ओर से जले ट्रांसफार्मरों को बदलने के लिए अधिकारियों को 24 से 72घंटे का समय दिया है। इसके बावजूद चुप्पेपुर गांव में जला ट्रांसफार्मर पांच दिनों बाद भी नहीं बदला जा सका है। इससे 100 से अधिक घरों की बिजली आपूर्ति ठप है। बिजली विभाग के अधिकारियों की अनदेखी से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को प्रदर्शन किया। ग्रामीणों बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी भी की। चेताया कि यदि जला ट्रांसफार्मर 24 घंटे में नहीं बदला गया तो ग्रामीण नौगढ़ -सोनभद्र मार्ग को जाम करने को विवश होंगे।
विज्ञापन

चुप्पेपुर गांव की दलित बस्ती में लगा 10 केवीए का ट्रांसफार्मर पांच दिन पहले जल गया था। ट्रांसफार्मर जलने के बाद बस्ती के सभी घरों में अंधेरा छा गया। गर्मी के मौसम बिजली नहीं होने से बस्तीवासी गर्मी से बिलबिला उठे हैं। ट्रांसफार्मर जल जाने से उन्हें पानी के लिए भी मुश्किल उठानी पड़ रही है। वहीं मोबाइल चार्ज करने के लिए आसपास के गांवों में भटकना पड़ रहा है। बस्ती के शक्ति कुमार का कहना है कि ट्रांसफार्मर जलने की सूचना विभाग की हेल्पलाइन नंबर पर भी दी गई थी पर उन्होंने सिर्फ आश्वासन दिया। बिजली के अभाव में बस्ती के लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे में ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो वह नौगढ़ -सोनभद्र मार्ग को जाम करेंगे। इस मौके पर शक्तिमान कुमार, हरिदेव सिंह, मकरध्वज, छोटेलाल, महाबल, बाबूलाल,धनेश, सूरजमल, सनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed