पीडीडीयू नगर। उत्तर प्रदेश में शिक्षक भर्ती में हुए घोटाले के विरोध में मंगलवार को समाजवादी छात्र सभा के सदस्यों ने सहजौर मवई के समीप गंगा के पानी में खड़े होकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान शिक्षक भर्ती घोटाले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि मामले की जांच नहीं होती है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
प्रदेेश में 69 हजार शिक्षकों की भर्ती में घोटाले का आरोप लगाकर लगातार धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। मंगलवार को समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष यादवेश यादव के नेतृत्व में छात्रों ने शिक्षकों की भर्ती में हुए महाघोटाले का विरोध किया। पवित्र गंगा के पानी अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान यादवेश यादव ने कहा कि प्रदेश में हर वर्ग के लोग त्रस्त हैं। छात्र किसान व्यापारी सब लोग मंदी के मार से भुखमरी के कगार पर पहुच गए हैं। भाजपा की सरकार जनता का करोड़ो रूपये पानी की तरह बहा कर अपने चुनाव अभियान में लगी हुई है। उनको सिर्फ कुर्सी दिखाई दे रही है। गरीबो के आंसू नही हम छात्र सभा के बैनर से यह मांग करते है कि 69 हजार शिक्षकों की भर्ती में बड़े पैमाने पर हुए घोटाले कि सीबीआई जांच कराई जाए।विरोध प्रदर्शन में अभय, शमसेर सिंह, प्रवीण कुमार, उधम, आनिल मौर्य, सुनील, विकास रह। संचालन दिनेश ने किया। रिपोर्ट और संपादन-कृष्ण मुरारी मिश्र