फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Proposal of Rs 6.80 crore sent for immediate pothole freeing of roads

Chandauli News: सड़कों के तत्काल गड्ढामुक्ति के लिए भेजा 6.80 करोड़ का प्रस्ताव

Sun, 17 Sep 2023 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Proposal of Rs 6.80 crore sent for immediate pothole freeing of roads
पीडीडीयू नगर। जिले की 725 सड़कों के तत्काल गड्ढामुक्ति के लिए लोक निर्माण विभाग ने शासन को छह करोड़ 80 लाख का प्रस्ताव भेजा है। इससे 15 दिन पूर्व विभाग ने जिले की 686.62 किलोमीटर सड़कों की मरम्मत और निर्माण के लिए 126 करोड़ का प्रस्ताव भेजा था। विभाग के अनुसार सीएम ने दीपावली से पूर्व सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का निर्देश दिया है। जिसके तहत तत्काल 6.80 करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया है। जो पास होने के बाद त्वरित गति से कार्य होगा।
विज्ञापन

चंदौली जिले में छोटी-बड़ी कुल 686 सड़कें हैं, जिनकी लंबाई 1778 किलोमीटर है। इनमें से ज्यादातर सड़कें खराब हो गई हैं। उनके मरम्मत के लिए 15 दिन पूर्व विभाग ने शासन को 126 करोड़ का प्रस्ताव भेजा था। इसके बाद दो दिन पूर्व सड़कों के गड्ढों को भरने के लिए 6.80 करोड़ का प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन


योजना के तहत प्रांतीय खंड की ओर से मुगलसराय विधानसभा में 51.30 किलोमीटर पर बने गड्ढों को भरने के लिए 71 लाख 25 हजार व अन्य जिला मार्ग के लिए 56 लाख 50 हजार, सकलडीहा विधानसभा में 29.70 किलोमीटर मार्ग के लिए 31 लाख व अन्य जिला मार्ग के लिए 99 लाख और सैयदराजा विधानसभा में 37.60 किलोमीटर मार्ग के लिए 46 लाख व अन्य जिला मार्ग के लिए 43 लाख 70 हजार रुपये मांगे गए हैं। इसके अलावा निर्माण खंड की ओर से चकिया विधानसभा की 111.20 किलोमीटर पर बने गड्ढों को भरने के लिए एक करोड़ आठ लाख 45 हजार व अन्य जिला मार्ग के लिए दो करोड़ 77 लाख 55 हजार, सैयादराजा आंशिक के 10.50 किलोमीटर के लिए छह लाख और अन्य जिला मार्ग पर बने गड्ढों को भरने के लिए साढ़े आठ लाख रुपये की योजना बनाकर शासन को प्रेषित की गई है। वहीं पैच मरम्मत के लिए पूर्व में चले अभियान के तहत पीडब्ल्यूडी को शासन की ओर जिले की सड़कों पर बने गड्ढों को भरने के लिए दो करोड़ 10 लाख रुपये मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट......

शासन के निर्देश पर जिले की सड़कों पर बने गड्ढों पर स्पॉट होल्स को भरने के साथ पैच वर्क करने के लिए कार्ययोजना बनाकर प्रेषित कर दी गई है। योजना को अनुमति व धन मिलने के साथ कार्य आरंभ करा दिया जाएगा।--राजेश कुमार, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed