फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Promotional vehicle off

बीमा योजना का प्रचार वाहन रवाना

Tue, 28 Jul 2015 01:40 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 28 Jul 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
Promotional vehicle off
राष्ट्रीय स्वास्थ्य गारंटी योजना के प्रचार वाहन को सोमवार को मुख्य
विज्ञापन
चिकित्सधिकारी डा. आरएन सिंह ने कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

 उन्होंने बताया कि शासन की ओर से आया यह प्रचार वाहन बीपीएल परिवार के लिए लागू की गई बीमा योजना के बारे में लोगों को जानकारी देगा।


डा. सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य गारंटी योजना का प्रचार वाहन पूरे जनपद का भ्रमण कर केंद्र और प्रदेश सरकार सहित आईसीआईसीआई कंपनी की ओर से बीपीएल परिवार के लोगों के लिए लागू बीमा योजना के बारे में लोगों को बताएगा। प्रचार वाहन अपने कार्यक्रम के तहत पहले चहनियां ब्लाक में जाएगा। योजना की जानकारी देते हुए सीएमओ ने बताया कि बीपीएल परिवार बीमित रहेंगे।

फैमिली फ्लोटर आधार पर प्रति परिवार कुल बीमित राशि सालाना तीस हजार रुपये देय होगी। योजना में सूचीबद्ध लाभार्थी किसी भी सरकारी या प्राइवेट नेटवर्क चिकित्सालय में तीस हजार रुपये तक का उपचार करा सकते हैं। योजना में अस्पताल से आने-जाने का खर्च भी दिया जाएगा।

इसमें नवजात शिशु अपने जन्म के दिन स्वत: ही बीमा से सुरक्षित हो जाएगा। लाभार्थी को अस्पताल जाते समय स्मार्ट कार्ड ले जाना अनिवार्य होगा। अस्पताल में भर्ती से एक दिन पूर्व और उसके बाद अस्पताल से छुट्टी तिथि से पांच दिनों तक उपचार की सुविधा मिलेगी।

बीमा योजना में शामिल सभी लोगों का नकद भुगतान किए बिना ही इलाज किया जाएगा। बताया कि बीपीएल परिवार के लिए लागू इस अनूठी योजना में और भी कई तरह की सुविधाएं हैं। जिसे प्रचार वाहन के माध्यम से लोगों को बताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed