फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Progress of health services

स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति जानी 

Wed, 27 Jul 2016 02:20 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Wed, 27 Jul 2016 02:20 AM IST
विज्ञापन
Progress of health services
चकिया स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय मे जांच करतीं जेडी डा. मनीषा सिंह।
स्वास्थ्य विभाग की ज्वाइंट डायरेक्टर डा. मनीषा सिंह ने मंगलवार को सदर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ओपीसी समेत तमाम स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही स्वास्थ्य अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिया कि शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का संचालन ठीक ढंग से करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 
विज्ञापन

इस अवसर उन्होंने प्रसव कक्ष, ओपीडी, औषधि भंडार गृह का अवलोकन किया। इसके साथ ही गांव में चलाई स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। कहा कि प्रदेश सरकार गांवों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने क लिए प्रयास कर रही है। सरकार की योजनाओं का क्रियान्यवन ठीक ढंग से करें और जरूरत पड़ने पर आशा, एएनएम आदि कार्यकत्रियों का सहयोग लें। बरसात में संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बना रहता है। 
विज्ञापन

इसे देखते हुए साफ-सफाई के साथ ही लोगों को बचाव की जानकारी दें। बच्चों व गर्भवती महिलाओं का नियमित टीकाकरण करें और सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं को उन तक पहुंचाने का काम करें। वर्तमान में गांवों में संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा बढ़ गया। इसे रोकने के लिए गांवों में जाकर इसके बचाव की जानकारी दें और समय से इलाज कराए। इस मौके पर एम. लाल गौतम आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed