{"_id":"d26a39758fdb85de23d5c89f2f6ace42","slug":"procession-on-atal-s-birthday-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटल के जन्मदिन पर निकाला जुलूस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटल के जन्मदिन पर निकाला जुलूस
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Sat, 26 Dec 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन गुरुवार को समारोहपूर्वक मनाया गया।
भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न आनुसंगिक संगठनों ने वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण किया और मिठाइयां बांटी। इस अवसर पर हुई गोष्ठी में पूर्व प्रधानमंत्री के उपलब्धियों का बखान किया।
साथ ही नगर में जुलूस निकाला गया।
भाजपा के जिला मंत्री गीतारानी गुप्ता की देख रेख में परमार कटरा स्थित पंडित दीन दयाल उपाध्याय पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान नगर पालिका चेयरमैन रेखा जायसवाल ने केक काटा और मिठाइयां बांटी।
इसी तरह मुख्यालय पर भी कार्यकर्ताओं ने वाजपेयी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया।
इस अवसर पर रेखा चौहान, सुभद्रा चौहान, किरण चौहान, बरखा, कमला देवी, मनोरमा तिवारी, देविका देवी आदि उपस्थितरहे। संचालन रीता निराला ने की।
इसी तरह भाजपा के नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष डा. विश्वनाथ चौहान के नेतृत्व में भाजपाइयों ने जुलूस निकाला। पड़ाव संवाददाता के अनुसार भाजपा के कैंप कार्याल्य पर पूर्व प्रधानमंत्री का जन्म दिन केक काटकर मनाया गया।
भाजपा नेता अनिल गुप्ता ने केक काटा। सैयदराजा संवाददाता के अनुसार भाजपा नगर अध्यक्ष रोशन लाल अग्रहरि की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जनम दिन केक काट कर मनाया गया। रोशन लाल अग्रहरि ने केक काटा मिठाइयां बांटी।