फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   procession of Sai Baba took out

साईं बाबा की शोभायात्रा निकाली

Mon, 18 Jan 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Mon, 18 Jan 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
 procession of Sai Baba took out
नगर स्थित श्रीराम जानकी शिव मठ मंदिर प्रांगण से रविवार को सांई बाबा की शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन



इस दौरान भक्त बाबा की पालकी का दर्शन करने के लिए के लिए लालायित दिखे। शोभायात्रा मंदिर प्रांगण से निकलकर पुरानी बाजार होते हुए पुन: मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। शाम के वक्त मंदिर प्रांगण में भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।


श्रीराम जानकी शिव मठ स्थित साईं मंदिर से प्रात: दस बजे शोभायात्रा निकाली गई। नगर भ्रमण के दौरान जगह जगह भक्त एकत्रित होकर साईं बाबा का दर्शन करते रहे।

पालकी को कंधा देने के लिए भी भक्तों में होड़ रही। शोभायात्रा जैसे जैसे आगे बढ़ती गई भक्तों की भीड़ शोभायात्रा में शामिल होती गई।

कई स्थानों पर साईं बाबा की पालकी को रखकर भक्तों ने विधिवत उनका दर्शन-पूजन किया।

इस दौरान भक्तों के जयकारे से पूरा क्षेत्र  भक्तिमय हो उठा था। शोभायात्रा जिस रास्ते से होकर गुजरी, छतों पर खड़े महिला पुरुषों ने पुष्प अर्पित कर पालकी के समक्ष शीश नवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed