फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Principal Association encompass

प्रधान संघ ने दिया धरना

Tue, 07 Feb 2017 01:29 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Tue, 07 Feb 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
Principal Association encompass
थाने का घेराव करते ग्रामप्रधान।
अलीनगर थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव के प्रधान के साथ पुलिस द्वारा मारपीट किये जाने से नाराज प्रधान संघ ने सोमवार को थाने में धरने पर बैठ गये और आरोपी सिपाही को बर्खाश्त करने की मांग पर अड़ गये। मौके पर पहुंचे सीओ के समझाने व कार्रवाई किये जाने के आश्वासन पर मामला शांत हुआ ।
विज्ञापन

 प्रधानों के अनुसार रविवार की देर शाम अलीनगर से एक 18 वर्षीया लड़की घर से नाराज होकर जलालपुर गांव  पहुंच गयी। इसकी जानकारी गांव के  एक व्यक्ति ने 100 नंबर पर फोन कर दी। थोड़ी देर बाद पहुंची पुलिस ने लड़की को थाने ले जाने की जिद करने लगी। प्रधान कमलेश यादव ने लड़की को अपने घर रखने के बाद सुबह थाने ले जाने की  बात की। लेकिन पुलिस के न मानने पर प्रधान ने गांव की दो महिलाओं को भी उसके  साथ थाने भेज दिया।यह काम पुलिस वालों को नागवार गुजरा और प्रधान को भी  थाने बुलवा लिया । आरोप है कि प्रधान के थाने पहुंचते ही पुलिस वाले मारपीट कर थाने पर बैठा दिया। जैसे ही यह खबर सुबह प्रधान संघ सकलडीहा व  ग्रामीणों को लगी आग बबुला हो उठे और सैकड़ों की संख्या में थाने पर पहुंचकर  धरने पर बैठ गये। आरोपी सिपाहियों को बर्खाश्त करने की मांग करने लगे।  बाद में थाने पहुंचे सीओ प्रमोद यादव ने आरोपित सिपाहियों पर कार्यवाई करने का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया। इस दौरान राजाराम सोनकर,सेक्टर प्रभारी  श्रवण यादव, ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष सकलडीहा अशोक यादव, उपाध्यक्ष रामविलास यादव, लालदेव यादव, दशरथ यादव, श्यामबिहारी, राकेश, चकरू आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed